फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: अब जर्मनी, जापान और इस्राइल में नौकरी करने का मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के युवाओं को अब देश के साथ विदेश में नौकरी का अवसर मिल रहा है। उत्तर प्रदेश सरकार के सेवायोजन विभाग के रोजगार संगम पोर्टल (सेवायोजन पोर्टल) पर इसके लिए आवेदन मांगे जा रहे हैं। युवा इस पोर्टल पर अपना पंजीयन कर नौकरी का आवेदन कर सकते हैं। आवेदन 31 मार्च तक स्वीकार किए जाएंगे जाएंगे। इस बार महिलाओं के लिए ज्यादा सीटें आरक्षित हैं।
विज्ञापन




इस्राइल की अलग-अलग कंपनियों में रिक्त पदों पर 10 प्रतिशत पुरुष और 90 प्रतिशत महिलाओं की भर्ती की जाएगी। इसी तरह से जापान और जर्मनी में भी महिलाओं के लिए कुछ पद आरक्षित हैं। जापान, जर्मनी और इस्राइल की सरकार से करार के बाद स्वास्थ्य विभाग में सहायक नर्स, केयरटेकर और होमबेस्ड केयर गिवर सहित कई पदों पर आवेदन मांगे गए हैं। आवेदनकर्ता को अंग्रेजी के साथ संबंधित संबंधित देश की भाषा का ज्ञान होना जरूरी है। कम से कम एक साल का अनुभव जरूरी है। जरूरत पड़ने पर प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।



प्रभारी जिला सेवायोजन अधिकारी आशुतोष श्रीवास्तव ने बताया है कि रोजगार संगम पोर्टल के माध्यम से अब देश के साथ विदेशों में भी नौकरी का मौका मिल रही है। सेवायोजन कार्यालय ने जापान, जर्मनी और इस्राइल की सरकार से इसके लिए करार किया है। किसी को आवेदन करने में कोई परेशानी हो तो वह कार्यालय में संपर्क कर सकते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें