फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब बेमौसम होगी सब्जियों की खेती

विज्ञापन
जवाहर पार्क में हाईटेक नर्सरी निरीक्षण करते राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार श्रीराम चौहान, सासंद स? - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
इजरायली तकनीकी पर आधारित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर वेजीटेबल केंद्र का उद्घाटन रविवार को जवाहर पार्क में हुआ। एक करोड़ की लागत से बने इस सेंटर में कंप्यूटराइज्ड मशीनों से तापमान को स्थिर कर किसी भी मौसम में कोई भी सब्जी या फल की नर्सरी लगाई जा सकेगी। किसानों को अगेती फसल करने के लिए सस्ती दरों पर पौध मिल सकेगी। वर्तमान में यहां पर तरबूज की कई किस्मों की पौध किसानों के लिए तैयार है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय कृषि विकास योजना वर्ष 2020-21 के अंतर्गत स्थापित इस नर्सरी सीडलिंग प्रोडक्शन इकाई (मिनी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर वेजीटेबल) का लोकार्पण श्रीराम चौहान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार, कृषि निर्यात ने किया। उन्होंने कहा कि उक्त सेंटर किसानों के लिए वरदान साबित होगा। आत्म निर्भर भारत अभियान के तहत मधुमक्खीपालन तथा खाद्य प्रसंस्करण इकाई और मशरूम उत्पादन कर आय आसानी से बढ़ाई जा सकती है। इन सभी योजनाओं में अनुदान भी मिल रहा है।
उद्यान विभाग के निदेशक आरके तोमर ने बताया कि इस केंद्र में हर साल 10 लाख पौधे तैयार किये जा सकते हैं। इन पौधों से तैयार फसल निरोगी होगी, जो कई गुना उत्पादन देगी। सांसद सतीश गौतम ने प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत अनुदान प्राप्त कर किसानों से आमदनी दोगुनी करने को कहा। उनके साथ शहर विधायक संजीव राजा और खैर विधायक अनूप प्रधान भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

आरफ्रेेक लखनऊ के निदेशक डॉ. एसके चौहान ने छोटे छोटे प्रयोग कर किसानों से आय बढ़ाने का आह्वान किया। जिला उद्यान अधिकारी एनके साहनिया ने जिले में संचालित विभिन्न औद्यानिक योजनाओं पर प्रकाश डाला। सेवानिवृत्त वैज्ञानिक डॉ आरपी सिंह ने जैविक खेती के फायदे बताए। कृषि शोध केंद्र कलाई के डॉ. सुधीर सारस्वत ने संरक्षित खेती के बारे में बताया।
महरबान सिंह यादव ने मृदा स्वास्थ्य एवं कीट तथा बीमारियों से बचने के उपाय बताए। कार्यक्त्रस्मों को प्रगतिशील किसान बिजेंद्र सिंह, मधुमक्खी पालक बाबू सुरेश चंद्र द्वारा भी संबोधित किया गया। गोष्ठी का संचालन शंभू दयाल सारस्वत ने संभाला। इस दौरान भाजपा महानगर अध्यक्ष डा. विवेक सारस्वत, धर्मेद्र चौधरी, राजेश राणा, प्रबल प्रताप सिंह, एसके चौहान, विजयचंद्र एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
किसानों के स्टॉलों पर घूमे नेता
नेताओं ने दो दिवसीय उद्यान मेला एवं कृषक गोष्ठी को राजकीय उद्यान जवाहर पार्क में संबोधित किया। राज्यमंत्री ने किसानों के सभी स्टॉलों का निरीक्षण कर उत्पादों की जानकारी की। किसान मेला में जनपद अलीगढ, हाथरस, एटा एवं कासगंज, औद्यानिक उत्पादों एवं संबंधित संस्थाओं द्वारा स्टॉल लगाए गए थे, जिसमें मुख्य रूप से मैसर्स एलिसा हार्टी एग्रोटेक प्रा लि, हाईटैक एग्रो, मै. किसान इंटरप्राइजेज, मैसर्स राधे राधे एग्रोटेक के साथ स्वयं सहायता समूहों ने अपने स्टाल लगाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें