फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: अब रात को गांव-गांव में गूजेंगे पुलिस के सायरन

विज्ञापन
विज्ञापन
सर्द मौसम शुरू हो गया हैं, ऐसे में चोरी की घटनाएं बढ़ जाती हैं, जिन पर अंकुश लगाने के लिए अतरौली पुलिस ने नई पहल शुरू कर दी है। अब गांवों में रात के 11 बजे से सुबह पांच बजे तक पुलिस वाहनों के सायरन गूजेंगे। अतरौली पुलिस के वाहनों के ड्यूटी चार्ट का खाका तैयार कर लिया गया है।
विज्ञापन

सीओ राजीव द्विवेदी ने बताया कि पीआरवी वाहन, पुलिस जीप, लैपर्ड व अन्य वाहन जिन पर पुलिस के सायरन लग सकें, वह अलग अलग गांवों में चौकी क्षेत्र के अनुसार रात को गश्त करेंगे। गांव में सायरन बजाएंगे ताकि यदि लोगों को पुलिस सहायता की जरूरत पड़े तो बिना फोन किए सायरन स्थल तक पहुंचकर मदद ले सकें। किसी भी स्थिति में कोतवाली के सीयूजी नंबर 9454402773 व चौकी इंचार्जों के सीयूजी व 112 नंबर पर कॉल करके किसी भी वक्त सूचना दे सकते हैं।
ग्राम सुरक्षा समितियां भी अलर्ट
उन्होंने बताया कि ग्राम सुरक्षा समितियां भी अलर्ट कर दी गई हैं। उनकी सहायता से गांव के हर संदिग्धों पर पुलिस ने निगरानी बढ़ा दी है। पुलिस भी सादा कपड़ों में हर अपराधी का रिकार्ड और उसके कार्यकलाप पर नजर रख रही है। विभिन्न स्थानों पर चौकीदार, होमगार्ड व पुलिस कर्मी ड्यूटी पर रहकर गश्त करेंगे। अपराधियों से पुलिस सख्ती से निपटेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें