फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑपरेशन त्रिनेत्र: अब कैमरों से होगी ग्राम पंचायतों की निगरानी, लगेगा आपराधिक घटनाओं पर भी अंकुश

Thu, 02 Nov 2023 01:03 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

ग्राम पंचायतों के प्रमुख स्थलों, सामुदायिक शौचालय, ग्राम सचिवालयों, प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों, प्रमुख मार्गों, ग्राम पंचायत के मुख्य प्रवेश द्वार एवं निकासी द्वार, मुख्य चौराहों, तिराहे आदि जगहों पर कैमरे लगाए जाएंगे। इससे गांवों में होने वाली आपराधिक घटनाओं पर भी अंकुश लगेगा।
विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत जनपद की सभी 867 ग्राम पंचायतों की निगरानी की जाएगी। शासन ने ग्राम पंचायतों की गली, नुक्कड़, बाजार, सार्वजनिक स्थानों एवं सरकारी भवनों पर सीसीटीवी लगाए जाने के निर्देश दिए हैं। इन कैमरों को पुलिस कमांड कंट्रोल रूम से भी जोड़ा जाएगा। इससे पुलिस को आपराधिक घटनाओं पर रोक लगाने में भी सहायता मिलेगी।

विज्ञापन


ग्राम प्रधान और आमजन के सहयोग से लगेंगे कैमरे 
जनपद में कुल 867 ग्राम पंचायतें हैं। इनमें ग्राम प्रधान एवं आमजन के सहयोग से सीसीटीवी लगवाए जाएंगे। ऑपरेशन त्रिनेत्र की निगरानी के लिए पुलिस मुख्यालय ने एक पोर्टल भी बनाया है। ग्राम पंचायतों के प्रमुख स्थलों, सामुदायिक शौचालय, ग्राम सचिवालयों, प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों, प्रमुख मार्गों, ग्राम पंचायत के मुख्य प्रवेश द्वार एवं निकासी द्वार, मुख्य चौराहों, तिराहे आदि जगहों पर कैमरे लगाए जाएंगे। इससे गांवों में होने वाली आपराधिक घटनाओं पर भी अंकुश लगेगा। यह कैमरे सिर्फ पुलिस ही नहीं बल्कि राजस्व, पंचायती राज व ग्राम्य विकास विभाग के लिए भी काम आएंगे। व्यक्तिगत स्थानों पर कैमरे लगाने पर प्रतिबंध रहेगा।

पंचायत निधि से गांवों में कैमरे लगवाने की योजना 
जिला पंचायत राज अधिकारी धनंजय जायसवाल ने बताया कि जिले की सभी ग्राम पंचायतों के सार्वजनिक स्थानों को सीसीटीवी से लैस किया जाएगा। इसकी कार्ययोजना तैयार की जा रही है। कुछ स्थानों पर सीसीटीवी लगाने की पहल शुरू की गई है। पंचायत निधि से गांवों में कैमरे लगवाने की योजना है। पुलिस के आपरेशन त्रिनेत्र के तहत कैमरे लगवाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि कैमरों की गुणवत्ता की निगरानी डीएम की अध्यक्षता में गठित टीम करेगी।
विज्ञापन


डीपीआरओ ने बताया कि गांवों में कैमरे इंस्टाल करने के लिए स्थान का चयन ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य, ग्राम पंचायत अधिकारी संयुक्त रूप से करेंगे। जिसके बाद चिह्नित स्थानों पर कैमरे इंस्टाल कराए जाएंगे। पंचायत प्रशासन अपने लिए गांवों के मिनी सचिवालय में कमांड रूम बनाएगा। ऐसे कैमरे लगाए जाएंगे, जो रात में भी कारगर साबित हों। डीएम की अध्यक्षता वाली समिति में सीडीओ, डीपीआरओ, सूचना अधिकारी के अलावा एसपी एवं डीएम की ओर से नामित एएसपी, एडीएम, मुख्य वित्त एवं लेखाधिकारी सदस्य होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें