फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: अब एडीएम से मिली एएमयू शोध छात्रा, दी उत्पीड़न की शिकायत

Thu, 02 Nov 2023 01:01 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

एएमयू की शोध छात्रा एडीएम सिटी से मिली। वाइल्ड लाइफ साइंस विभाग के प्रोफेसर पर आपत्तिजनक व्यवहार का आरोप लगाया। छात्रा ने अनहोनी की आशंका जताते हुए जान का खतरा भी बताया है। साथ ही सुपरवाइजर को हटाकर विभाग की अन्य महिला प्रोफेसर को सुपरवाइजर बनाने की मांग की है।
विज्ञापन
एएमयू - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के वाइल्ड लाइफ साइंस विभाग के प्रोफेसर पर शोध छात्रा संग आपत्तिजनक व्यवहार के मामले में छात्रा ने अब एडीएम सिटी से शिकायत की है।

विज्ञापन


छात्रा ने शिकायत में कहा है कि सुपरवाइजर बदलने के नाम पर उसका उत्पीड़न हो रहा है। राज्यपाल कार्यालय के आदेश के बाद भी उसका सुपरवाइजर नहीं बदला जा रहा। भाजयुमो के महानगर उपाध्यक्ष अमित गोस्वामी के साथ छात्रा ने एडीएम सिटी अमित कुमार भट्ट से मुलाकात की। इस दौरान कहा कि उसके मुकदमे में पुलिस चार्जशीट लगा चुकी है। मगर मुकदमा खत्म करने के लिए धमकियां मिल रही हैं।

छात्रा ने अनहोनी की आशंका जताते हुए जान का खतरा भी बताया है। साथ ही सुपरवाइजर को हटाकर विभाग की अन्य महिला प्रोफेसर को सुपरवाइजर बनाने की मांग की है। इस मामले में एडीएम सिटी की ओर से एसपी सिटी को प्रकरण दिखवाने को कहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें