फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौरंग राय जैन पंप स्वामी को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
दुर्घटना से बचाव के पर्याप्त इंतजाम न होने पर पूर्ति विभाग की टीम ने रामघाट रोड स्थित नौरंगराय जैन पेट्रोल पंप स्वामी एवं आयल कंपनी को नोटिस जारी किया है। पंप से पेट्रोल डीजल के साथ उनकी माप की भी जांच हुई, लेकिन सबकुछ ठीक मिला।
विज्ञापन

बताते चलें कि रामघाट रोड स्थित नौरंगराय जैन पेट्रोल पंप पर वर्ष 2016 में पेट्रोल टैंक में वेल्डिंग करते समय विस्फोट हो गया था। इस दुर्घटना में कई व्यक्ति घायल हो गए थे। घटना के मद्देनजर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट पी वोरा, जिला पूर्ति अधिकारी चमन शर्मा, सेल्स टीम, विधिक माप विभाग व आयल कंपनियों के अफसरों ने शनिवार को इस पंप की जांच की।
इस दौरान पंप पर मौजूद डिस्पैंसर यूनिट से पेट्रोल डीजल की गुणवत्ता से लेकर मापन आदि की जांच की गई। डीएसओ चमन शर्मा ने बताया कि पेट्रोल डीजल की गुणवत्ता व माप सही मिली।
विज्ञापन

लेकिन वर्ष 2016 में हुई दुर्घटना के बाद किये गए सुरक्षा इंतजामों से लेकर पूर्व में हुए विस्फोट के कारण आदि का खुलासा संतोषजनक न करने पर पंप स्वामी एवं संबंधित आयल कंपनी को नोटिस जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें