फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस : संपर्कियों की सैंपलिंग में लापरवाही पर डीएमओ को नोटिस

विज्ञापन
कोरोना वायरस। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
कोरोना संक्रमित मरीजों के संपर्क में आने वालेे लोगों की तलाश और उनकी सैंपलिंग कराने में लापरवाही बरतने पर जिलाधिकारी ने जिला मलेरिया अधिकारी डा. राहुल कुलश्रेष्ठ को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। डीएम ने कहा कि कार्यशैली में सुधार न होने पर निलंबित किया जाएगा।
विज्ञापन

जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने बृहस्पतिवार को समीक्षा बैठक के दौरान अधीनस्थों पर नाराजगी जताई। उन्होंने कोरोना संक्रमित मरीजों के प्राथमिक व द्वितीय संपर्कियों की कोविड-19 की जांच हेतु सैंपलिंग किए जाने की प्रगति के बारे में डीएमओ से पूछा तो डीएमओ जवाब देने में असमर्थ रहे। इस पर डीएम ने तत्काल उनको नोटिस जारी करते हुए स्पष्टीकरण तलब कर लिया। साथ ही निर्देश दिए कि जनपद में आने वाले कोविड-19 संक्रमित मरीजों को लक्षणों के आधार पर डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम मैनेजर द्वारा एल-1 या एल-2 अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा।
मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को प्रत्येक गोशाला में वर्मीकल्चर कंपोस्ट खाद बनाने हेतु 3 गड्ढों को मनरेगा के श्रमिकों के द्वारा तैयार कराने के निर्देश दिए। साथ ही नगरीय निकायों में जहां कैटल कैचर उपलब्ध नहीं हैं। वहां पर प्रस्ताव तैयार करके कराकर कैटल कैचर अपर जिलाधिकारी प्रशासन के निर्देशन में क्रय करने को भी आदेशित किया।
विज्ञापन

डीएम ने की सैंपलिंग कराने की अपील
डीएम चंद्रभूषण सिंह ने लोगों से अपील की है कि जो व्यक्ति कोविड-19 के समरूप लक्षण जैसे सर्दी, खांसी, बुखार, सांस लेने में दिक्कत, 60 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्ति एवं अन्य बीमारी जैसे अस्थमा, उच्च रक्तचाप, किडनी, मधुमेह रोग वाले तथा अन्य कोई गंभीर बीमारी से ग्रस्त हैं तो उन्हें अपने नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र/प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं मलखान सिंह जिला अस्पताल, पं दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय में जाकर कोविड की जांच करा लेनी चाहिए। साथ ही भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों से दूरी बनाए रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें