फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः चुनावी खर्च की जानकारी न देने वाले 10 प्रत्याशियों को नोटिस जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनाव मैदान में खड़े प्रत्याशियों के प्रचार में हो रहे खर्चे का चुनाव आयोग के निर्देश पर व्यय टीमों के स्तर से हिसाब- किताब मांगा जा रहा है। सोमवार को खैर, बरौली व इगलास क्षेत्र के 10 प्रत्याशी अपने चुनावी खर्च का ब्यौरा देने ही नहीं पहुंचे। अब इन्हें नोटिस जारी किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

पहले चरण में 10 फरवरी को होने वाले चुनाव में इस बार सातों विधान सभाओं से 60 प्रत्याशी आमने-सामने हैं। चुनाव आयोग के निर्देश पर तय कार्यक्रम के अनुसार प्रत्याशियों को अपना चुनावी खर्च व्यय टीम के समक्ष प्रस्तुत करना है। वरिष्ठ कोषागार अधिकारी महिमा चंद्र ने बताया कि सोमवार को खैर, बरौली व इगलास विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशियों के खर्चे के ब्यौरे की जांच की गई। इसमें खैर से कांग्रेस की मोनिका, निर्दलीय मूलचंद्र, जगदीश प्रसाद अनुपस्थित रहे। खर्चे के मामले में भाजपा प्रत्याशी अनूप प्रधान अब तक प्रचार में सर्वाधिक 4.49 लाख रुपये खर्च कर चुके हैं। बसपा की चारू केन ने 2.62 लाख रुपये, राष्ट्रीय लोकदल के भगवती प्रसाद सूर्यवंशी 2.61 लाख रुपये व आम आदमी पार्टी के मोहनीश प्रताप सिंह 15 हजार रुपये खर्च कर चुके हैं।
बरौली विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के गौरांगदेव चौहान, बसपा के नरेंद्र शर्मा, आप से सुनीता शर्मा व निर्दलीय देवेंद्र कुमार अनुपस्थित रहे। भाजपा से चुनाव मैदान में ठा. जयवीर सिंह अब तक 9.38 लाख रुपये, रालोद-सपा गठबंधन के प्रमोद गौड़ 5.40 लाख रुपये व एआईएमआईएम के शाकिर अली 42 हजार रुपये खर्च कर चुके हैं। इगलास विधानसभा क्षेत्र से बसपा के सुशील कुमार, रालोद के वीरपाल सिंह व लोकदल के कुंवरपाल जांच के दौरान अनुपस्थित रहे। भाजपा प्रत्याशी राजकुमार सहयोगी 2.48 लाख रुपये व कांग्रेस की प्रीति धनगर 1.09 लाख रुपये चुनाव में खर्च कर चुकी हैं। वरिष्ठ कोषागार अधिकारी के अनुसार सातों विधान सभाओं के अनुपस्थित 25 प्रत्याशियों को नोटिस जारी किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें