फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खैर उपचुनाव: नामांकन के बीते चार दिन, किसी ने नहीं भरा पर्चा, अब तक 12 लोगों ने खरीदे पर्चे

Tue, 22 Oct 2024 05:39 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

भाजपा-रालोद, कांग्रेस, बसपा, सपा समेत किसी भी प्रमुख पार्टी ने अभी तक अपने प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की है। जबकि नामांकन में अब केवल तीन दिन का ही समय बचा हुआ है।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश उपचुनाव 2024 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ जनपद के खैर उपचुनाव में नामांकन प्रक्रिया के चौथे दिन 22 अक्तूबर को भी कोई नामांकन नहीं हुआ। हालांकि, तीन संभावित प्रत्याशियों के लिए नामांकन पत्र खरीदे।

विज्ञापन


खैर तहसील परिसर में नामांकन के लिए सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। तहसील परिसर की ओर आने-जाने वाले वाहनों को बैरिकेडिंग पर ही रोका जा रहा है। जिला निर्वाचन अधिकारी विशाख जी. ने बताया कि नामांकन की प्रक्रिया 25 अक्तूबर तक जारी रहेगी। 28 अक्तूबर को नामांकन पत्रों की जांच व 30 अक्तूबर तक नाम वापसी हो सकेगी।

दोपहर बाद प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित होंगे। 12 नवंबर को खैर मंडी से पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। 13 नवंबर को मतदान होगा। चुनाव का परिणाम 23 नवंबर को आएगा। इधर, भाजपा-रालोद, कांग्रेस, बसपा, सपा समेत किसी भी प्रमुख पार्टी ने अभी तक अपने प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की है। जबकि नामांकन में अब केवल तीन दिन का ही समय बचा हुआ है।
विज्ञापन


अब तक 12 लोग खरीद चुके हैं नामांकन पत्र
22 अक्तूबर को विनोद कुमार के लिए घनश्याम शर्मा, डॉ0 पहल सिंह के लिए मनोज कुमार और हरेंद्र सिंह के लिए सुनील कुमार ने एक-एक सेट नामांकन पत्र खरीदा। अब तक चार दिन में कुल 12 लोगों के लिए नामांकन पत्र खरीदे ज चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें