फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

North Zone Inter University Hockey: एएमयू-गुरुकुल कांगड़ी को मिली जीत, कुरुक्षेत्र-एलपीयू को मिली हार

Sat, 07 Dec 2024 10:41 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी हॉकी (पुरुष) प्रतियोगिता में गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय हरिद्वार ने लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी फगवाड़ा को 4-2 गोल से हरा दिया। एएमयू ने एलपीयू को 2-1 गोल से हरा दिया।
विज्ञापन
हॉकी टूर्नामेंट में खेलते एएमयू व पंजाब के खिलाड़ी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) के मैदान पर नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी हॉकी (पुरुष) प्रतियोगिता के सातवें दिन 6 दिसंबर को एएमयू और गुरुकुल कांगड़ी विवि हरिद्वार की टीम ने मैच जीतकर अंक बटोरे। कुरुक्षेत्र विवि कुरुक्षेत्र और लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) फगवाड़ा को हार मिली।

विज्ञापन


यूनिवर्सिटी के मैदान पर खेले गए मैच में गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय हरिद्वार ने लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी फगवाड़ा को 4-2 गोल से हरा दिया। मैच के 11वें मिनट में कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के सौरभ ने पेनाल्टी कॉर्नर से गोल दागकर बढ़त बनाई। 14वें मिनट में गुरुकुल कांगड़ी यूनिवर्सिटी के नितेश ने मैदानी गोल करके 1-1 की बराबरी पर ला दिया। कुरुक्षेत्र के सौरभ ने 18वें मिनट में पुनः पेनाल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर 2-1 से बढ़त बना ली। 33वें मिनट में आकाश यादव व 42वें मिनट में आर्यन ने 1-1 गोल कर 4-2 से मैच जीत लिया।

दूसरे मैच में एएमयू ने एलपीयू को 2-1 गोल से हरा दिया। 14वें मिनट में एलपीयू के प्रिंस कुमार ने पहला गोल कर अपनी टीम को बढ़त दिलाई। दूसरे हाफ एएमयू की टीम ने मैच में वापसी की। 37वें और 46वें मिनट में शादाब ने दो मैदानी गोल करके एएमयू को जीत दिला दी। शनिवार को एएमयू और गुरुकुल कांगड़ी यूनिवर्सिटी के बीच मैच होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरे स्थान के लिए लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी फगवाड़ा और कुरुक्षेत्र विवि कुरुक्षेत्र के बीच मैच खेला जाएगा। समापन समारोह व पुरस्कार वितरण का कार्यक्रम शाम 4 बजे होगा। मुख्य अतिथि एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटी के संयुक्त सचिव डॉ. बलजीत सिंह, पूर्व कुलपति प्रो. मोहम्मद गुलरेज, साई सोनीपत के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. शिवम शर्मा, एसपी एसपी ट्रैफिक मुकेश चंद्र उत्तम होंगे। इस अवसर पर प्रो. सैयद अमजद अली रिजवी, प्रो. गुलाम सरवर हाशमी, सह जिला निर्वाचन अधिकारी कौशल कुमार, पूर्व राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी मोहम्मद शैदा, मोहम्मद अली, नावेद जिया, मजहर उल कमर, तौफीक अहमद खान आदि मौजूद रहे।

मैच की वीडियोग्राफी
कुरुक्षेत्र विवि कुरुक्षेत्र और पंजाबी यूनिवर्सिटी अमृतसर के मैच में अमृतसर के खिलाड़ियों ने अंपायर के फैसले पर सवाल उठाए थे। वह मैच छोड़कर चले गए थे। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद शुक्रवार को हुए मैच में वीडियोग्रॉफी कराई गई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें