नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी क्रिकेट टूर्नामेंट में यूनिवर्सिटी ऑफ हरियाणा के नहीं आने से मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी रामपुर को वाक ओवर मिल गया है।
एएमयू में चल रहे टूर्नामेंट के सातवें दिन गुरु गोविंद इंद्रप्रस्थ यूूनिवर्सिटी दिल्ली ने अमेटीयूनिवर्सिटी हरियाणा, जामिया हमदर्द यूनिवर्सिटी दिल्ली ने एमआरयू फरीदाबाद, छत्रपति शाहूजी महाराज यूनिवर्सिटी कानपुर ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी, पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला ने शारदा यूनिवर्सिटी नोएडा, बाबा गुलाम शाह बादशाह यूनिवर्सिटी राजौरी जम्मू कश्मीर ने एसआरएम यूनिवर्सिटी सोनीपत, पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ ने सीडीएलयू सिरसा की टीम को हराकर अगले राउंड में पहुंच गई है।
एएमयू एवं हरिद्वार के बीच पहला क्वार्टर फाइनल आज
नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला क्वार्टर फाइनल बृहस्पतिवार को एएमयूएवं गुरुकुल कांगड़ी यूनिवर्सिटी, हरिद्वार के बीच विलिंगडन पवेलियन पर सुबह 9 बजे से है। इसमें एएमयू रजिस्ट्रार अब्दुल हमीद मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। टूर्नामेंट में एएमयू का पांचवां मैच होगा। उल्लेखनीय है कि मेजबान एएमयू की टीम लगातार चार मैच जीत चुकी है।
आज के अन्य मैच
यूनिवर्सिटी ऑफ दिल्ली एवं पीयू चंडीगढ़, जेएनयू नई दिल्ली एवं एसवीएस मेरठ, आरएमएलए अयोध्या एवं एचएनबी गढ़वाल, बीजीएसबीयू राजौरी एवं पीयू पटियाला, जीजीएसआई नई दिल्ली एवं एमएजेयू रामपुर, जे हमदर्द नई दिल्ली एवं जम्मू तथा एचपीयू शिमला एवं सीआरएसयू जींद।