अलीगढ़ के छर्रा क्षेत्र के गांव नगला बादशाह में सीडीओ अनुनय झा के आदेश पर गंदे शौचालय के अंदर घुस?
- फोटो : CHHARRA
छर्रा रफायतपुर के मजरा नगला बादशाह स्थित प्राथमिक विद्यालय का शौचालय गंदा देखकर मुख्य विकास अधिकारी अनुनय झा का पारा चढ़ गया। उन्होंने ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव को जमकर फटकार लगाई। साथ ही दोनों को कुछ देर शौचालय के अंदर खड़ा करा दिया।
नाराजगी जताते हुए उन्होेंने प्रधान और सचिव से पूछा कि ... क्या अपने बच्चों को ऐसे शौचालय में भेज पाओगे? सीडीओ के तेवर देखकर वहां पर मौजूद लोगों को मानों सांप सूंघ गया हो। उन्होंने शौचालय को तत्काल साफ कराने के निर्देश दिए। इसके बाद कक्षाओं में पहुंचकर विद्यार्थियों से सवाल पूछे। अत्यधिक साक्षर, साक्षर और निरक्षर के तीन वर्ग में विद्यार्थियों को बांटने के लिए अध्यापकों से कहा। कहा कि इसी तरह का वर्ग बनाकर कमजोर बच्चों को आगे और बुद्धिमान बच्चों को और आगे बढ़ाने का प्रयास करें। आंगनबाड़ी केंद्र की स्थिति पर भी नाराजगी जताई और भवन निर्माण के साथ ही बिजली कनेक्शन कराने के लिए कहा।
गोशाला मार्ग और मुख्य द्वार सही कराने का निर्देश
सीडीओ ने छर्रा रफायतपुर स्थित गोशाला का भी निरीक्षण किया। पशु चिकित्साधिकारी से गोवंश की जानकारी ली। गोशाला का मार्ग व मुख्य द्वार टूटा देख नाराजगी जताई। उसे जल्द बनवाने के निर्देश दिए।