एएमयू ने मेरठ यूनिवर्सिटी को 10 विकेट से किया पराजित
- फोटो : अमर उजाला
अलीगढ़ के नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी क्रिकेट टूर्नामेंट के चौथे दिन अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की टीम ने आईआईएमटी मेरठ यूनिवर्सिटी को 10 विकेट से पराजित किया। एएमयू क्रिकेट मैदान पर खेले गए चौथे दिन के मुकाबले में आईआईएमटी मेरठ पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में 43 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।
साजिद ने 25 बॉल पर 19 रन तथा सत्यम ने 20 बॉल पर 11 रन का सर्वाधिक स्कोर अपनी टीम के लिए अर्जित किए। एएमयू की ओर से प्रथम ने तीन रन देकर दो ओवर में चार विकेट लिए।
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी ने बिना कोई विकेट गंवाए पांच ओवर में ही 45 रन बनाकर जीत दर्ज कराई। एएमयू की ओर से हन्नान रिजवान और प्रथम ने क्रमशः 26 और 15 रन बनाए। एएमयू के प्रथम को मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया।