फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी क्रिकेट टूर्नामेंट: एएमयू ने आईआईएमटी मेरठ को 10 विकेट से किया पराजित

Sun, 24 Nov 2019 02:28 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
एएमयू ने मेरठ यूनिवर्सिटी को 10 विकेट से किया पराजित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अलीगढ़ के नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी क्रिकेट टूर्नामेंट के चौथे दिन अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की टीम ने आईआईएमटी मेरठ यूनिवर्सिटी को 10 विकेट से पराजित किया। एएमयू क्रिकेट मैदान पर खेले गए चौथे दिन के मुकाबले में आईआईएमटी मेरठ पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में 43 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। 

विज्ञापन


साजिद ने 25 बॉल पर 19 रन तथा सत्यम ने 20 बॉल पर 11 रन का सर्वाधिक स्कोर अपनी टीम के लिए अर्जित किए। एएमयू की ओर से प्रथम ने तीन रन देकर दो ओवर में चार विकेट लिए। 

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी ने बिना कोई विकेट गंवाए पांच ओवर में ही 45 रन बनाकर जीत दर्ज कराई। एएमयू की ओर से हन्नान रिजवान और प्रथम ने क्रमशः 26 और 15 रन बनाए। एएमयू के प्रथम को मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें