फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: तीसरी लाइन के लिए होगा नॉन-इंटरलॉकिंग का काम, अलीगढ़ से गुजरने वाली ये 13 ट्रेनें होंगी प्रभावित

Tue, 26 Aug 2025 11:03 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण अलीगढ़ से गुजरने वाली 13 ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। दिल्ली-हावड़ा रेलवे ट्रैक से अलीगढ़ होकर गुजरने व ठहराव वाली गाड़ी संख्या 12571 गोरखपुर-आनंद विहार टर्मिनल 24, 26 व 27 सितंबर, गाड़ी संख्या 12572 आनंद विहार टर्मिनल-गोरखपुर 25, 27 व 28 सितंबर आदि निरस्त रहेंगी।
 
विज्ञापन
ट्रेन - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेल प्रशासन ने गोरखपुर-डोमिनगढ़ खंड में तीसरी लाइन के किए जा रहे नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण कुछ ट्रेनों का आंशिक निरस्तीकरण, मार्ग परिवर्तन के साथ री-शेड्युलिंग करने का निर्णय लिया है। इस दौरान अलीगढ़ से गुजरने वाली 13 ट्रेनें प्रभावित रहेंगी।

विज्ञापन


उत्तर मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि दिल्ली-हावड़ा रेलवे ट्रैक से अलीगढ़ होकर गुजरने व ठहराव वाली गाड़ी संख्या 12571 गोरखपुर-आनंद विहार टर्मिनल 24, 26 व 27 सितंबर, गाड़ी संख्या 12572 आनंद विहार टर्मिनल-गोरखपुर 25, 27 व 28 सितंबर, गाड़ी संख्या 12595 गोरखपुर-आनंद विहार टर्मिनल 22, 23 व 25 सितंबर, गाड़ी संख्या 12596 आनंद विहार टर्मिनल-गोरखपुर 23, 24, 26 सितंबर को निरस्त रहेंगी।

इसके अलावा गाड़ी संख्या 15025 मऊ-आनंद विहार टर्मिनल 23 सितंबर, गाड़ी संख्या 15026 आनंद विहार टर्मिनल-मऊ 26 सितंबर, गाड़ी संख्या 15705 कटिहार-दिल्ली 22 व 25 सितंबर, गाड़ी संख्या 15706 दिल्ली-कटिहार 23 व 26 सितंबर, गाड़ी संख्या 05306 आनंद विहार टर्मिनल-छपरा 24 व 27 सितंबर को निरस्त रहेंगी।
विज्ञापन


जबकि गाड़ी संख्या 02563 बरौनी-नई दिल्ली का 22 से 27 सितंबर तक छपरा, गोरखपुर, बाराबंकी, कानपुर सेंट्रल, छपरा-औंड़िहार, वाराणसी, बनारस, प्रयागराज, कानपुर सेंट्रल, सिवान, देवरिया सदर, गोरखपुर, बस्ती, ऐशबाग, गाड़ी संख्या 02564 नई दिल्ली-बरौनी का 22 सितंबर से 26 सितंबर तक छपरा, गोरखपुर, बाराबंकी, कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर ठहराव नहीं होगा। इसके अलावा गाड़ी संख्या 02569 दरभंगा- नई दिल्ली का 22 सितंबर से 27 सितंबर तक छपरा, गोरखपुर, बाराबंकी, कानपुर सेंट्रल, छपरा-औंड़िहार, वाराणसी-बनारस-प्रयागराज-कानपुर सेंट्रल सिवान, देवरिया सदर, गोरखपुर, बस्ती, ऐशबाग, गाड़ी संख्या 02570 नई दिल्ली-दरभंगा का 22 से 26 सितंबर तक छपरा, गोरखपुर, बाराबंकी, कानपुर सेंट्रल, छपरा-औंड़िहार, वाराणसी-बनारस, प्रयागराज, कानपुर सेन्ट्रल, ऐशबाग, बस्ती, गोरखपुर, देवरिया सदर, सिवान स्टेशन पर ठहराव नहीं होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें