फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BJP: अलीगढ़ में महानगर-जिला अध्यक्ष पद के लिए नामांकन आज, ये हैं प्रमुख दावेदार

Sun, 09 Mar 2025 12:17 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अलीगढ़ के लिए नए भाजपा जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष के चुनाव का समय आ गया है। आज नामांकन के बाद दोनों पदों के लिए सरगर्मी तेज हो जाएगी। इन पदों के लिए प्रमुख दावेदारों के नाम सामने आ गए हैं... 
विज्ञापन
भाजपा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आखिरकार अलीगढ़ जिले में महानगर और जिला अध्यक्ष पद के लिए चुनाव प्रक्रिया शुरू हो गई। 8 मार्च को इस संबंध में पार्टी नेताओं को प्रदेश नेतृत्व से निर्देश मिल गए। अब 9 मार्च को कयामपुर स्थित भाजपा के जिला कार्यालय पर महानगर और जिला अध्यक्ष पद के लिए नामांकन किए जाएंगे। नामांकन वही कर सकते हैं जो दो बार सक्रिय सदस्य रहे हों।

विज्ञापन


भाजपा में गुटबाजी के चलते मंडल अध्यक्षों की तैनाती नहीं हो पा रही थी, जिसके चलते जिला और महानगर अध्यक्षों की नियुक्ति भी लटकी हुई थी। यह मामला प्रदेश स्तर पर लगातार गूंजता रहा। दो दिन पूर्व प्रदेश नेतृत्व ने जिले के 27 मंडलों में से 19 मंडल अध्यक्षों की घोषणा कर दी, जिससे जिला और महानगर अध्यक्षों की घोषणा का कोरम पूरा हो गया। अब इन पदों के लिए चुनाव प्रक्रिया शुरू हुई है।

जिलाध्यक्ष कृष्णपाल सिंह लाला और महानगर अध्यक्ष राजीव शर्मा ने बताया कि 9 मार्च को भाजपा के जिला कार्यालय पर जिला और महानगर अध्यक्ष पद के लिए नामांकन लिए जाएंगे। इस दौरान जिला चुनाव अधिकारी सत्यपाल सैनी, महानगर चुनाव अधिकारी राजीव गुंबर मौजूद रहेंगे। जिले के सह चुनाव अधिकारी शिवनारायण शर्मा और शल्यराज सिंह, महानगर के सह चुनाव अधिकारी सुरेश शर्मा व मानव महाजन नामांकन प्रक्रिया पूरी कराएंगे। दोनों चुनाव अधिकारी दोपहर एक बजे से तीन बजे तक जिले के जनप्रनिधि और प्रमुख पदाधिकारियों के साथ चर्चा करेंगे।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

ऐसे बनते हैं सक्रिय सदस्य

भाजपा का सक्रिय सदस्य बनने के लिए ऑनलाइन सौ सदस्य बनाना अनिवार्य है। जिन लोगों ने दो बार के सदस्यता अभियान में सौ-सौ सदस्य बनाए हैं वही व्यक्ति जिला और महानगर के अध्यक्ष पद पर नामांकन करने के लिए मान्य है। हालांकि जिले में ऐसे पदाधिकारियों की लंबी सूची है, लेकिन करीब दो दर्जन की दावेदारी प्रमुख मानी जा रही है।

महानगर अध्यक्ष पद के लिए प्रमुख दावेदार
डॉ. राजीव शर्मा, डॉ. राजीव अग्रवाल, मानव महाजन, डॉ. पुष्पेंद्र पचौरी, संजय गोयल, अनीता जैन, मनीष राय, मनोज अग्रवाल, वैभव गौतम, मधुलिका राघव

जिला अध्यक्ष पद के लिए प्रमुख दावेदार
कृष्णपाल सिंह लाला, सुरेश सिंह, शिवनारायण शर्मा, गौरव शर्मा, चंद्रमणि कौशिक, शेर सिंह, हरेंद्र कालू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें