फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएमयू छात्रसंघ के लिए नामांकन 25 अक्तूबर चुनाव तीन नवंबर को

Sun, 21 Oct 2018 01:27 AM IST
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन
AMU - फोटो : file photo
विज्ञापन
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी छात्रसंघ व कोर्ट प्रतिनिधियों के लिए चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। 
विज्ञापन

मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो. जहीरउद्दीन के अनुसार मतदाता सूची संबंधित डीन की ओर से 23 अक्तूबर को सुबह 10 बजे डिस्पले कर दी जाएगी। 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से मतदाता सूची का संशोधन का कार्य शुरू हो जाएगा। शाम चार बजे अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी जाएगी। नामांकन प्रक्रिया एएमयू स्टूडेंट यूनियन ऑफिस में 25 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक होगी। 26 अक्तूबर को छह बजे से उम्मीदवारों के नामांकन पत्रों की जांच होगी। 
विज्ञापन




27 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक नाम वापसी होगी। शाम चार बजे वैध पाए गए उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी जाएगी। 29 अक्तूबर को सुबह 10 बजे वैध पाए गए उम्मीदवारों को सीरियल नंबर आवंटित किए जाएंगे। मुख्य चुनाव अधिकारी ने कहा कि एक नवंबर को दोपहर दो बजे से छात्रसंघ पदाधिकारियों का चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों का अंतिम भाषण छात्रसंघ प्राचीर से होगा। तीन नवंबर को मतदान   सुबह नौ बजे से पांच बजे तक होगा। इसके बाद शाम सात बजे से मतगणना होगी। देर रात तक   विजयी उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें