फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Scholarship: एससी-एसटी छात्रों को तीन माह से नहीं मिला वजीफा, दो नोडल अफसर हटाए, इन्हें मिली जिम्मेदारी

Mon, 18 Aug 2025 01:22 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

शैक्षिक सत्र 2025-26 के लिए विवि के उप कुलसचिव पवन कुमार को छात्रवृत्ति व शुल्क प्रतिपूर्ति का नोडल अधिकारी बनाया गया है। राजकीय महाविद्यालय खैर के प्रो. चंद्रवीर सिंह को सह नोडल अधिकारी बनाया गया है।
विज्ञापन
राजा महेंद्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी अलीगढ़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजा महेंद्र प्रताप सिंह (आरएमपीयू) से संबद्ध महाविद्यालयों में एससी-एसटी वर्ग के तीन हजार विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति नहीं मिलने पर दो नोडल अफसरों को हटा दिया गया है। समाज कल्याण विभाग के साथ को-ऑर्डिनेशन कर छात्रों के आवेदन का सत्यापन नहीं करने पर यह कार्रवाई की गई है। उनके स्थान पर नए नोडल अधिकारी और सह नोडल अधिकारी नियुक्त कर दिए गए हैं।

विज्ञापन


एटा, कासगंज, अलीगढ़ और हाथरस के एससी-एसटी के तीन हजार विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति नहीं मिल पाई है। इसके लिए विद्यार्थियों ने डीएम से लेकर कुलपति कार्यालय तक घेराव भी किया। यह मामला शासन तक भी पहुंचा। शासन ने छात्रवृत्ति व शुल्क प्रतिपूर्ति के संबंध में शैक्षिक सत्र 2025-26 के लिए समय-सारणी का शासनादेश 10 जून, 18 जून और वित्तीय वर्ष 2025-26 में छात्रवृत्ति पोर्टल में संशोधन पत्र 24 जुलाई को जारी किया है।

विवि कुलपति प्रो. एनबी सिंह ने बताया कि छात्रवृत्ति, शुल्क प्रतिपूर्ति के नोडल अधिकारी एसवी कॉलेज के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. शांति स्वरूप व डीएस कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर हृदयेश कुमार ने शैक्षिक सत्र 2024-25 के तृतीय चरण के अवशेष अनुसूचित जाति के छात्र-छात्राओं के आवेदन का सत्यापन नहीं कराया। इससे तीन हजार विद्यार्थी छात्रवृत्ति व शुल्क प्रतिपूर्ति से वंचित हो गए हैं। इस पर इन दोनों को हटा दिया गया है और उनके खिलाफ शासन में कार्रवाई के लिए संस्तुति कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट से कुलपति कार्यालय तक किया था घेराव

छात्रवृत्ति को लेकर एससी-एसटी वर्ग के छात्र जून से धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। विद्यार्थियों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर हंगामा भी किया था। आरएमपीयू में घुसकर तोड़फोड़ भी की थी। डीएम और कुलपति को ज्ञापन तक सौंपा। मंडलायुक्त ने शासन को मामले से अवगत कराया। इसमें नोडल अधिकारी की लापरवाही सामने आने पर यह कार्रवाई की गई है।

ये होंगे नोडल अधिकारी
शैक्षिक सत्र 2025-26 के लिए विवि के उप कुलसचिव पवन कुमार को छात्रवृत्ति व शुल्क प्रतिपूर्ति का नोडल अधिकारी बनाया गया है। राजकीय महाविद्यालय खैर के प्रो. चंद्रवीर सिंह को सह नोडल अधिकारी बनाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें