स्वर्ण पदक जीतने के बाद भी नीरू पाठक का नाम यूपी टीम में नहीं होना दुर्भाग्यपूर्ण है। इसकी शिकायत एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के प्लानिंग कमेटी के चेयरमैन डॉ. ललित भनोट से की है। चयन समिति के अधिकारियों में मिलकर नीरू की इंट्री की गुहार लगाऊंगा। - शमशाद निसार आजमी, कार्यवाहक अध्यक्ष, यूपी एथलेटिक्स संघ
ये रही उपलब्धियां
-2018 में जिला स्तर पर 100 मीटर में रजत पदक
-2019 में जिला स्तर पर 100, 200 मीटर व लंबी कूद में स्वर्ण पदक
-2019 में कानपुर स्टेट में 100 मीटर में कांस्य पदक
-2019 में तिरुपति नेशनल में यूपी का प्रतिनिधित्व करते हुए 200 मीटर में स्वर्ण व 100 मीटर में रजत पदक
-2022 में दिल्ली स्टेट एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 400 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक
-2023 में दिल्ली स्टेट एथलेटिक्स में स्वर्ण पदक के साथ राष्ट्रीय एथलेटिक्स के लिए क्वालिफाई
-19वीं नेशनल यूथ एथलेटिक्स चैंपियनशिप, बिलासपुर (छत्तीसगढ़) में 400 मीटर रेस 52.85 सेकंड में दौड़कर राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया, जो अब तक बरकरार है
- 63वीं सीनियर इंटर स्टेट एथलेटिक्स चैंपियनशिप, पंचकूला (हरियाणा) में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन।
-साउथ एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 400 मीटर और 4 गुणा 400 मीटर रिले में स्वर्ण, 200 मीटर दौड़ में कांस्य पदक
-जुलाई 2025 में यूपी स्टेट चैंपियनशिप लखनऊ में 200 मीटर में स्वर्ण पदक।