फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: 250 अस्पतालों के पास नहीं है अग्निशमन विभाग की एनओसी, होगी कार्रवाई

Tue, 19 Nov 2024 03:51 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अलीगढ़ शहर से लेकर गांव-गली में खुले 477 नर्सिंग होम और अस्पतालों में से 227 अस्पतालों ने अग्निशमन विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र ले रखा है।
विज्ञापन
मोहन लाल महिला अस्पताल में फायर सिस्टम - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी अग्निकांड के बाद भी अलीगढ़ जिले के अस्पताल संचालकों की नींद नहीं खुली है। अब भी जिले में 250 अस्पताल ऐसे संचालित हैं जिनके पास अग्निशमन विभाग का अनापत्ति प्रमाण पत्र नहीं है। ऐसे में अगर कोई हादसा हो जाता है तो भर्ती मरीजों को बचाना मुश्किल हो जाएगा। जिम्मेदार अभी भी इसके प्रति लापरवाह बने हुए हैं।

विज्ञापन


शहर से लेकर गांव-गली में खुले 477 नर्सिंग होम और अस्पतालों में से 227 अस्पतालों ने अग्निशमन विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र ले रखा है। अनापत्ति प्रमाण पत्र न लेने वाले अस्पतालों में आग लग जाए तो घटना बड़ी हो सकती है, क्योंकि उनके पास आग से निपटने की समुचित व्यवस्था नहीं है।

समय-समय पर अस्पतालों की जांच की जाती है। जिले में करीब 477 नर्सिंग होम और अस्पताल हैं, जिनमें 227 अस्पतालों ने अग्निशमन विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र ले रखा है। बाकी 250 अस्पतालों के पास अनापत्ति प्रमाण पत्र नहीं है। इन अस्पतालों को कई बार नोटिस दिए जा चुके हैं। अब प्रशासनिक अधिकारियों को इस मामले में अवगत कराया गया है। - संजीव शर्मा, अग्निशमन अधिकारी, अलीगढ़
जिन अस्पतालों के पास अग्निशमन विभाग का अनापत्ति प्रमाण पत्र नहीं है, उनके खिलाफ 25 नवंबर से अभियान छेड़ा जाएगा। अस्पताल संचालकों से जानकारी ली जाएगी कि आखिर उन्होंने अग्निशमन विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र क्यों नहीं लिया। जो अस्पताल संचालक प्रमाण पत्र नहीं लेंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. नीरज त्यागी, सीएमओ, अलीगढ़

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें