फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: शहर की बिगड़ती हवा, 89 सरकारी और गैर सरकारी निर्माण एजेंसियों को थमाया नोटिस

Tue, 19 Nov 2024 03:10 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

क्षेत्रीय प्रदूषण अधिकारी ने बताया कि अलीगढ़ जिले की हवाओं का मिजाज पिछले तीन दिनों में बिगड़ गया है। तापमान में आई गिरावट प्रदूषण का मुख्य कारण है।
विज्ञापन
अलीगढ़ का यूपी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड कार्यालय - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ शहर ही बिगड़ती हवा को देखते हुए प्रदूषण बोर्ड ने 89 सरकारी और गैर सरकारी निर्माण एजेंसियों को नोटिस जारी किया है। इन्हें सीएनजी वेस्ट व कंस्ट्रक्शन एवं डिजाइनेशन के गाइडलाइन का पालन करने के निर्देश जारी किए हैं।

विज्ञापन


क्षेत्रीय प्रदूषण अधिकारी ने बताया कि अलीगढ़ जिले की हवाओं का मिजाज पिछले तीन दिनों में बिगड़ गया है। तापमान में आई गिरावट प्रदूषण का मुख्य कारण है। पहले तापमान ज्यादा होने के कारण धुआं और धूल वातावरण में मिलकर उड़ जाता था। मगर तापमान में गिरावट आने के कारण धूल-धुआं ऊपर नहीं जा पा रहा है। वह 40-50 फीट की ऊंचाई पर जाकर तैरता रह जा रहा है। इस कारण आसमान में धुंध की चादर बिछी हुई नजर आ रही है।

ये बरतें सावधानियां

  • निर्माण स्थल पर पानी का छिड़काव करें, सामग्री को ढक कर रखें।
  • कोई निर्माण सामग्री परिवहन कर रहे है तो उसे ढक कर भेंजे।
  • आम लोगों भी अपने घरों के बाहर पानी का छिड़काव करें।
  • पेड़ पौधों को भी पानी का छिड़काव कर साफ करें।
  • कूड़ा न जलाएं, मास्क पहनकर घर से निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें