फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh Exhibition: आज नुमाइश में नहीं होंगे कार्यक्रम, कोहिनूर मंच की नाइट भी स्थगित

Tue, 25 Feb 2025 01:02 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

नुमाइश की भीड़ और यहां से गुजरने वाले कांवड़ियों की सुरक्षा को देखते हुए ही 25 फरवरी को नुमाइश के आयोजन बंद रखने का फैसला लिया गया है। 
विज्ञापन
अलीगढ़ की नुमाइश - फोटो : अलीगढ़ महोत्सव आधिकारिक वेबसाइट
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाशिवरात्रि पर्व पर कांवड़ियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अलीगढ़ जिला प्रशासन ने 25 फरवरी को नुमाइश के रंगारंग आयोजन बंद रखने का फैसला लिया है। इस दौरान कोहिनूर मंच, कृष्णांजलि नाट्यशाला और मुक्ताकाश मंच में होने वाले कार्यक्रम व अन्य प्रकार के आयोजनों को स्थगित कर दिया है। यह आयोजन अब महाशिवरात्रि के बाद 27 फरवरी और अन्य तारीखों में होंगे।

विज्ञापन


महाशिवरात्रि पर कांवड़िये रामघाट और नरौरा से गंगाजल लाकर मुख्य रूप से खेरेश्वर धाम पहुंच कर जलाभिषेक करते हैं। कांवड़िये तस्वीर महल, जेल रोड पुल, नुमाइश मैदान से होकर जीटी रोड पर पहुंचते हैं। यहां से तहसील कोल तिराहा, सारसौल चौराहे होते हुए खेरेश्वर मंदिर पहुंचेंगे। यह पूरा रोड भीड़ से भरा रहता है। नुमाइश की भीड़ और यहां से गुजरने वाले कांवड़ियों की सुरक्षा को देखते हुए ही 25 फरवरी को नुमाइश के आयोजन बंद रखने का फैसला लिया गया है। 

जिलाधिकारी संजीव रंजन ने बताया कि 25 फरवरी को कोहिनूर मंच पर होने वाली नाइट भी आगामी दिनों के लिए स्थगित कर दी गई है। यह फैसला कांवड़ियों की सुरक्षा को देखते हुए लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें