फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़-पलवल हाइवे: होली से पहले शुरू होगा निर्माण, बनेगा एक फ्लाईओवर और तीन अंडरपास

Tue, 25 Feb 2025 12:31 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अलीगढ़ से हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली का सफर अब आसान होगा। होली से पहले अलीगढ़-पलवल नेशनल हाईवे का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। खैर और जट्टारी में 33 किलोमीटर बाईपास का निर्माण होगा। खैर के राजपुर गांव में टोल भी बनाया जाएगा। 
विज्ञापन
खैर जाने वाला रोड, यहीं होगा एनएच का निर्माण शुरू - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़-पलवल नेशनल हाईवे का काम होली से पहले शुरू हो जाएगा। इसकी पूरी रूपरेखा तैयार हो चुकी है। 1361 करोड़ रुपये से 72 किमी लंबी सड़क का निर्माण होगा। इसके बनने से अलीगढ़ से हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली का सफर आसान हो जाएगा। हरियाणा की सीडीएस इन्फ्रास्ट्र्क्चर प्रालि. को इसका जिम्मा सौंपा गया है।

विज्ञापन


एनएचएआई 46 किलोमीटर सड़क पर निर्माण कार्य कराएगी। खेरेश्वर चौराहा से निर्माण कार्य शुरू होगा। इसके लिए एनएचएआई को 281 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण करना है।लगभग सौ हेक्टेयर भूमि पर अधिग्रहण हो चुका है। 700 किसानों में 100 करोड़ रुपये का मुआवजा बांटा जा चुका है। 280 किसानों के लिए 40 करोड़ रुपये और आ चुके हैं। बाकी के 1200 किसानों के मुआवजा के लिए डिमांड भेजी गई है।

इस क्रम में खैर और जट्टारी में 33 किलोमीटर बाईपास का निर्माण होगा। खैर के राजपुर गांव में टोल भी बनाया जाएगा। इसके अलावा खैर से अंडला तक 10 किलोमीटर और जट्टारी से आगे लगभग तीन किलोमीटर फोरलेन सड़क का भी निर्माण होना है।

अलीगढ़-पलवल हाईवे का निर्माण होली से पहले शुरू हो जाएगा। हरियाणा की कार्यदायी संस्था को कार्य सौंपा गया है। भूमि अधिग्रहण के लिए 100 करोड़ मुआवजा किसानों को बांटा जा चुका है। बाकी पर कार्रवाई तेजी से चल रही है।- इंद्रजीत सिंह, पीडी, एनएचएआई

विज्ञापन

ये है योजना

  • लोधा, अंडला और राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय पर बनेगा सात से 12 मीटर का अंडरपास
  • डिफेंस कॉरिडोर पर बनेगा 30 मीटर का फ्लाईओवर।
  • कुल योजना-1361 करोड़ रुपये
  • निर्माण कार्य-831 करोड़
  • मुआवजा आदि पर खर्च- 530 करोड़
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें