फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेएन मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन की कमी से नहीं हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जेएन मेडिकल कॉलेज में महामारी के दौरान ऑक्सीजन की कमी या रेमडेसिवर की कमी से कोई मौत नहीं हुई है। इस बात की जानकारी सूचना के अधिकार के तहत किए गए एक आवेदन के उत्तर से प्राप्त हुई है। मुजम्मिल मंजिल के रहने वाले डॉक्टर जसीम मोहम्मद ने 3 मई को आरटीआई आवेदन कर जेएन मेडिकल कॉलेज में महामारी की दूसरी लहर के दौरान हुई मृत्यु और अन्य बिंदुओं पर सूचना मांगी थी।
विज्ञापन

आवेदन के लिए अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से 1 जुलाई को आवेदनकर्ता को उत्तर दिया गया। इसमें कहा गया कि महामारी की दूसरी लहर के दौरान कुल 279 मौत सभी प्रकार की बीमारियों से हुई। इस दौरान मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन की कमी से कोई मृत्यु नहीं हुई। अन्य बिंदुओं के संबंध में विश्वविद्यालय प्रशासन ने कहा कि जो सूचनाएं मांगी गई हैं वह एक्ट के दायरे से बाहर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें