फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब बने अनजान: कौन करा रहा ये निर्माण, साइट पर नहीं बोर्ड, कब होगा पूरा नहीं है कुछ अंकित

Fri, 07 Mar 2025 04:05 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

कहीं अगर कोई निर्माण कार्य चल रहा है तो वहां पर उससे संबंधित जानकारी लिखा हुआ बोर्ड लगा होना चाहिए। अलीगढ़ शहर में कई जगह ऐसे निर्माण कार्य हो रहे हैं, जहां इस तरह के बोर्ड नहीं लगे हुए हैं।
विज्ञापन
क्वार्सी चौराहे पर चल रहे पुल के निर्माण कार्य पर नहीं लग रहा कोई भी बोर्ड - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ शहर में विभिन्न स्थानों पर चल रहे 500 करोड़ रुपये से अधिक के विकास व निर्माण कार्यों की साइट पर न बोर्ड लगा है न कोई सूचना। कौन सी कार्यदायी संस्था कितने बजट से काम कर रही है और यह काम कब खत्म होगा किसी को नहीं पता। इसकी अनिवार्य रूप से सूचना देने के लिए लगाए जाने वाले बोर्ड को ही साइट पर नहीं लगाया गया है। मामला प्रकाश में आने के बाद प्रशासन ने इसका संज्ञान लिया है।

शहर में होने वाले निर्माण कार्यों की साइट पर पूरे विवरण के उल्लेख के साथ बोर्ड पर सूचना होना अनिवार्य है। यह गंभीर मामला है । इसके लिए निर्देश जारी किए जाएंगे। जो इसमें उदासीनता बरत रहे हैं, उनसे जवाब मांगा जाएगा। - संजीव रंजन, जिलाधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

केस-1
क्वार्सी चौराहे पर बन रहा फ्लाई ओवर

परियोजना प्रबंधक उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम के द्वारा 71.17 करोड़ की धनराशि से 630 मीटर लंबे फोरलेन सेतु का निर्माण किया जा रहा है। फरवरी 2025 तक परियोजना की 50 प्रतिशत भौतिक प्रगति पाई गई। ओवरब्रिज 627.793 मीटर लंबा होगा जबकि इसकी चौड़ाई 16.8 मीटर होगी। यहां पर कोई बोर्ड नहीं लगाया गया है। लोगों को पता ही नहीं चल पाता है कि यह कब पूरा होगा।

केस-2
जवाहर भवन में नए भवन का निर्माण

14 करोड़ रुपये की लागत से नगर निगम के जवाहर भवन में 200 लोगों के बैठने की क्षमता वाले नए भवन का निर्माण किया जा रहा है। यह भवन कब तक बनकर तैयार होगा। कौन सी संस्था इस भवन का निर्माण कर रही है। क्या मानचित्र होगा। आदि इसके संबंध में किसी भी प्रकार का विवरण साइट पर नहीं मौजूद है।

केस- 3
किशनपुर तिराहे पर नहीं कोई बोर्ड

किशनपुर तिराहे से मैरिस रोड चौराहे की ओर जाने वाली सड़क को चौैड़ा करने का काम हो रहा है। यह काम कौन कर रहा है। कितने दिन में पूरा होगा और कितनी लागत से यह काम किया जा रहा है, इसका कोई उल्लेख मौके पर नहीं मिलता है। गौरतलब है कि यहां पर काम बहुत ही धीमी गति से चल रहा है, जिससे प्रतिदिन लोगों को असुविधा हो रही है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें