फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्भया की वकील सीमा कुशवाहा ने गांव पहुंचकर की बिटिया के परिजनों से मुलाकात, कहा-पूरी लड़ूंगी इंसाफ की लड़ाई

Mon, 05 Oct 2020 01:46 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस/अलीगढ़
विज्ञापन
सीमा कुशवाहा ने बिटिया की मां से बातचीत की... - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

पूरे देश को झकझोर देने वाले निर्भया कांड की वकील सीमा कुशवाहा अब चंदपा की बिटिया की वकालत करेंगी। सीमा कुशवाह रविवार शाम करीब सात बजे गांव पहुंचीं और उन्होंने पीड़ित बिटिया के परिवार के लोगों से बातचीत की। इसके बाद उन्होंने कहा कि वह बिटिया को इंसाफ दिलाने के लिए पूरी लड़ाई लड़ेंगी। यहां पहले से मौजूद एक अधिवक्ता भी इस तरह की पेशकश कर चुके हैं। 

विज्ञापन


आपको बता दें कि इससे पहले बहुचर्चित निर्भया कांड की अधिवक्ता सीमा कुशवाहा बृहस्पतिवार को चंदपा आई थीं। वह भी बिटिया के गांव जाना चाहती थीं, लेकिन पुलिस ने उन्हें भी नहीं जाने दिया और एसआईटी जांच का हवाला दिया। इस दौरान उनकी पुलिस कर्मियों और प्रशासनिक अधिकारियों से तीखी नोकझोंक हुई।
 वह लौटकर थाने आ गईं। 

उनकी डीएम, एसपी से काफी देर तक बातचीत हुई और उन्होंने यह भी कहा कि वह पीड़ित परिवार से मिलना चाहती हैं। इसके बावजूद प्रशासन ने उन्हें गांव नहीं जाने दिया। इस मौके पर अधिवक्ता सीमा कुशवाहा ने कहा कि कानून व्यवस्था फेल हुई है तो इसकी जिम्मेदार पुलिस है। पुलिस अपराधियों को नहीं रोक पा रही है।
विज्ञापन

पीड़ितों को न्याय नहीं दिला पा रही। मेरी विवेचना अधिकारी सीओ से बातचीत हुई है। 

पीड़िता के भाई से भी बातचीत हुई है। जो बेटी बोल और लिख नहीं सकती थी, उसका मेडिकल कराना चाहिए था। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि गलत तरीके से बिटिया का अंतिम संस्कार किया गया। परिवार की सहमति नहीं ली गई। महिलाएं इस देश में सुरक्षित नहीं हैं। इस देश में अभी कानून मजबूत नहीं है। कोई भी कही भी सुरक्षित नहीं है।

नए एसपी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण
बिटिया की मौत के मामले की छानबीन के लिए नवागत एसपी विनीत जायसवाल भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने घटनाक्रम की बारीकी से जानकारी ली। विभिन्न बिंदुओं पर अधीनस्थों से वार्ता की। उन्होंने चंदपा क्षेत्र में आने-जाने वालों पर भी कड़ी निगरानी रखने के निर्देश स्थानीय पुलिस को दिए। उल्लेखनीय है कि इस प्रकरण में तत्कालीन एसपी विक्रांतवीर का निलंबन हो चुका है और उनके स्थान पर विनीत जायसवाल की तैनाती की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें