फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निष्ठा शर्मा ने सजाई सुरों की महफिल तो कॉमेडियन सुनील पॉल ने लगवाए ठहाके

विज्ञापन
कोहिनूर मंच पर अपनी प्रस्तुति देते कॉमेडियन सुनील पॉल। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
नुमाइश के कोहिनूर मंच पर बृहस्पतिवार को हूपर नाइट का आयोजन किया गया। जिसमें निष्ठा शर्मा ने जहां सुरों की महफिल सजाई। वहीं कॉमेडियन सुनील पॉल की कामेडी पर ठहाके भी लगाए। इस दौरान दर्शकों ने जमकर आनंद लिया। निष्ठा शर्मा की आवाज सुनकर दर्शकों ने वंश मोर की अपील भी की।
विज्ञापन

हूपर नाइट का शुभारंभ एडीएम सिटी राकेश कुमार मालपाणी व सिटी मजिस्ट्रेट विनीत कुमार सिंह ने दीप जलाकर किया। वॉइस इंडिया सीजन किड्स विनर 2016 की निष्ठा शर्मा ने आवाज का जादू बिखेरा। उन्होंने लाल मेरी पथ रखियों सदा.., दम मारो दम.., पिया तू अब तो आजा.., मेरे रश्के कमर, तूने पहली नजर.., मेरे ढोलना.., लैला में लैला.. गानों की प्रस्तुति दी तो दर्शक झूम उठे। दर्शकों में कई लोगों ने डांस भी किया। ग्रेट इंडियन लॉफ्टर चैलेंज व कामेडी सर्कस जैसे रियलटी शो के मशहूर कॉमेडियन सुनील पॉल ने अपनी कामेडी से समा बांधा। उनके चुटकुलों पर हास्य दुनिया में दर्शकों ने खूब ठहाके लगाए। उन्होंने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय, अलीगढ़ी ताले व सादगी संजीदगी को कविता के माध्यम से सुनाई।

कोहिनूर मंच पर अपनी प्रस्तुति देती गायिका निष्ठा शर्मा।- फोटो : CITY OFFICE

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें