फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CWG 2026: अलीगढ़ की नीरु पाठक आज रात फाइनल दौड़ में, पिता ने बेटियों के लिए किया संघर्ष

Sat, 01 Aug 2026 04:23 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

नीरु पाठक ग्राम गदा खेड़ा निवासी राजवीर शर्मा की छह बेटियों में से एक हैं। राजवीर शर्मा ने अपनी तीन बेटियों बबली, चंचल और नीतू का विवाह कर दिया है। नीरु से छोटी बहन रिशु बीए की पढ़ाई कर रही है। सबसे छोटी बहन यशु छठवीं कक्षा में पढ़ रही है।
विज्ञापन
धाविका नीरू पाठक - फोटो : स्वयं
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ के इगलास की नीरु पाठक आज रात्रि 12 से एक बजे के बीच फाइनल दौड़ में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। उन्होंने अपनी छोटी बहन रिशु और पिता से बात की। नीरु का लक्ष्य देश के लिए मेडल जीतना है।

विज्ञापन


नीरु पाठक ग्राम गदा खेड़ा निवासी राजवीर शर्मा की छह बेटियों में से एक हैं। राजवीर शर्मा ने अपनी तीन बेटियों बबली, चंचल और नीतू का विवाह कर दिया है। नीरु से छोटी बहन रिशु बीए की पढ़ाई कर रही है। सबसे छोटी बहन यशु छठवीं कक्षा में पढ़ रही है। राजवीर शर्मा के पास तीन एकड़ कृषि भूमि है। वे इसी जमीन से अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। उन्होंने अपनी सभी बेटियों को बेटों के समान मानकर पाला है। बेटियों की बेहतर परवरिश के लिए उन्होंने दिन-रात कड़ी मेहनत की है। जरूरत पड़ने पर उन्होंने कर्ज भी लिया, लेकिन उनकी परवरिश में कोई कमी नहीं छोड़ी। राजवीर शर्मा ने गांव से बाहर खेतों पर ही अपना घर बना रखा है।

परिवार का संघर्ष और नीरु की शिक्षा
राजवीर शर्मा के पास चार भैंस और एक गाय है। इनमें से एक भैंस और गाय दूध दे रही हैं। वे कुछ दूध गांव की डेरी पर बिक्री करते हैं। नीरु पाठक की प्रारंभिक पढ़ाई अलीगढ़ में अपनी बुआ शकुन्तला के पास रहकर हुई।
विज्ञापन


आगे की पढ़ाई और गांव की पहचान
कक्षा सात उत्तीर्ण करने के बाद नीरु ने समीपवर्ती लगसमा इंटर कॉलेज से 10वीं तक की शिक्षा प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने अरनिया स्थित हरदम सिंह इंटर कॉलेज से इंटरमीडिएट की पढ़ाई पूरी की। उनका गांव इगलास से 12 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह गांव ब्लॉक इगलास और थाना क्षेत्र गोंडा के अंतर्गत आता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें