हादसे में घायल महिला श्रद्धालु।
- फोटो : samvad
छर्रा-दादों मार्ग स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास नौ श्रद्धालुओं से भरी एक कार में शुक्रवार को कैंटर ने टक्कर मार दी। सभी श्रद्धालु वृंदावन से परिक्रमा लगाकर लौट रहे थे। कार सवार सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है।
रंगभरनी एकादशी पर बृहस्पतिवार को छर्रा के गांव सिरसा से एक कार में सवार होकर नौ श्रद्धालु वृंदावन परिक्रमा लगाने गए थे। कार में इंद्रवती, मीना, पवन, मुस्कान, सारदा, नीतू, मंजू, पुष्पा, योगेंद्र सवार थे। शुक्रवार की सुबह करीब चार बजे सभी ने परिक्रमा लगाई। इसके बाद गांव वापस आ रहे थे। रास्ते में छर्रा-दादों मार्ग स्थित सीएचसी के निकट सामने से आ रहे खाली कैंटर ने कार में टक्कर मार दी।
कार से टकराते हुए कैंटर दूसरी ओर पलट गया। हादसे में कार में बैठे सभी श्रद्धालु घायल हो गए। चीख-पुकार सुनकर आसपास लोग पहुंच गए। सभी घायलों को उपचार के लिए सीएचसी भेजा, जहां डॉक्टरों ने आठ को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। कोतवाल राजेश कुमार ने बताया है कि दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है।