फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: टेंपो व बाइक की टक्कर में नौ घायल

विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में घायल बुजुर्ग - फोटो : samvad
विज्ञापन
गौमत-चंडौस रोड स्थित नगला गूलर के पास सोमवार को एक बाइक व सवारियों से भरे टेंपो की भिड़ंत हो गई। हादसे में नौ लोग घायल हो गए। इनमें छह की हालत गंभीर बनी हुई है। स्थानीय लोगों ने बताया है कि बाइक को बचाने में टेंपो पलट गया था।
विज्ञापन

दोपहर को एक टेंपो सवारियों को लेकर गौमत की ओर जा रहा था। रास्ते में नगला गूलर के सामने से आ रही बाइन ने टेंपो में टक्कर मार दी। हादसे में टेपों पलट गया, जिसमें चालक व छह सवारियां घायल हो गईं। इधर, बाइक पर सवार दो युवक भी घायल हो गए। घायलों में गांव गंगेई निवासी गजपाल सिंह, बिलखौरा निवासी वीरेंद्र, नेहा निवासी बिलखोरा, श्रीपाल निवासी देवी सिंह का नगला, चीमनपुर निवासी राकेश, मोनू, नगला पदम निवासी दिनेश, लोधा निवासी रवि, बिलखोरा निवासी ऊषा देवी सहित नौ लोग है। सूचना पर चंडौस कोतवाल सत्यवीर सिंह के साथ पुलिस कर्मी मौके पर पहुंच गए। घायलों को सीएचसी भिजवाया, जहां से छह लोगों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें