विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल ने सोमवार को भव्य शोभायात्रा आयोजित की गई। शाम करीब पांच बजे पालीवाल फ्लैक्स कंपाउंड से शुरू हुई यात्रा शीला देवी धर्मशाला पर समाप्त हुई। शोभायात्रा में सैकड़ों युवा हाथों में केसरिया ध्वज लिए “जय श्री राम” के नारों के साथ शामिल हुए। यात्रा प्रभु श्रीराम के जन्मोत्सव के उल्लास में निकाली गई। विहिप और बजरंग दल के पदाधिकारियों ने कहा कि प्रभु राम भारत की आत्मा और आदर्श जीवन के प्रतीक हैं।