एएमयू में 23 अप्रैल की रात हुए दुहरे हत्याकांड और बवाल के नौ आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने कुर्की की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस संबंध में पुलिस के आवेदन पर अदालत ने शनिवार को कुर्की नोटिस जारी कर दिए हैं। बता दें कि इन हत्याओं में 14 नाम थे, जिनमें से पांच अब तक जेल जा चुके हैं। अगर यह शेष नौ भी जल्द हाजिर नहीं हुए तो फिर कुर्की आदेश लेकर घरों पर कुर्की की जाएगी। फिलहाल यह कुर्की नोटिस इनके घरों पर चस्पा कराने के लिए टीमें रवाना की जा रही हैं।
इंस्पेक्टर सिविल लाइंस सूर्यकांत द्विवेद्वी के अनुसार जिन नौ लोगों के खिलाफ कुर्की नोटिस अदालत से लिए गए हैं, उनमें मोहसिन इकबाल निवासी संभल, अजहर अमानी निवासी ऊधम सिंह नगर, सादिक निवासी मुरादाबाद, आमिर चौधरी निवासी गौतमबुद्ध नगर, यूनुस निवासी ककराला बदायूं, शाहजहां उर्फ शेखू निवासी सरसैयद नगर, अफ्फान निवासी अलीगढ़, शोएब निवासी संभल व रिजवान शामिल हैं। इसके अलावा पांच आरोपी जोरेज, हस्सान, जफर, ओसामा, जैद शेरवानी जेल जा चुके हैं। इंस्पेक्टर के अनुसार बाहरी आरोपियों के घरों पर कुर्की नोटिस चस्पा करने के लिए टीम रवाना की जा रही हैं।