फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई 10वीं रिजल्ट, बच्चों ने मनाया जश्न

Sun, 29 May 2016 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
‌रिजल्‍ट - फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो
विज्ञापन
कई दिन की लेटलतीफी के बाद शनिवार को सीबीएसई का 10 वीं का परीक्षा परिणाम आया। रिजल्ट आते ही छात्र-छात्राओं की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। सीबीएसई बोर्ड के स्कूलों पर रिजल्ट के लिए छात्र-छात्रा व उनके अभिभावक एकत्रित हो गए। 10 सीजीपीए पाने वाले विद्याथी खुशी से झूम उठे। इस दौरान जमकर मिठाई बंटी और जश्न मनाया। अपने सहपाठियों के साथ भी छात्र-छात्राओं ने खुशी शेयर की।
विज्ञापन

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड का कक्षा 10 का रिजल्ट कई दिन के इंतजार के बाद शनिवार को आया।  इसे लेकर छात्र-छात्रा व उनके अभिभावक काफी बैचेन थे। शिक्षकोें की टकटकी भी रिजल्ट पर लगी थी। इस साल 4430 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी थी।  शनिवार की दोपहर को जब रिजल्ट आया तो वेबसाइड पर लोड होने में इसे समय लगा। इसकी वजह से छात्र-छात्रा और कुछ स्कूल संचालक परेशान भी रहे लेकिन परिणाम आने के बाद सभी के चेहरे खुशी से खिल उठे। कुछ स्कूलों पर छात्र-छात्राओं व उनके अभिभावक मौजूद थे। रिजल्ट आते ही वहीं बधाई का सिलसिला शुरू हो गया। छात्र-छात्राओं ने एक दूसरे को बधाई दी और अभिभावकों ने भी। टीचर्स का भी इस सफलता के लिए आभार व्यक्त किया। उसके बाद देर शाम तक छात्र-छात्राओं ने जश्न मनाया। सबसे ज्यादा खुश वह स्टूडैंट थे, जिन्होंने 10 सीजीपीए हासिल किया था। इन स्टूडैंट्स ने अपने-अपने अंदाज में खुशी मनाई। किसी ने अपने मम्मी-पापा से गिफ्ट प्राप्त किया तो किसी ने दोस्तों के साथ पार्टी की। यह सिलसिला शाम तक जारी रहा। संत फिदेलिस, ऑवर लेडी फातिमा, डीपीएस,  बिलिएंट, रेडिएंट, महिर्ष विद्या मंदिर, कृष्णा इंटरनेशनल, अल बरकात, एपीएस, गगन पब्लिक स्कूल, विजडम, हेरिटेज, थ्री डॉट्स, जीडी पब्लिक स्कूल, रघुवीर बाल मंदिर सहित अन्य विद्यालयों का रिजल्ट शत-प्रतिशत रहा। 10 सीजीपीए हासिल करने में छात्राएं आगे बताई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें