फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ में निमेष ने 100 व 200 मीटर दौड़ में जीता रजत पदक

विज्ञापन
मेरठ के क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी अली हैदर से मेडल व सर्टिफिकेट प्राप्त करते निमेष। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
54वीं यूपी एथलेटिक्स वार्षिक चैंपियनशिप में अलीगढ़ के धावकों ने कमाल मचा रखा है। गांव सिया निवासी श्याम बाबू यादव के बेटे निमेष यादव ने सौ मीटर व दो सौ मीटर दौड़ में रजत पदक जीतकर जिले का मान बढ़ाया। शानदार प्रदर्शन के बूते उन्होंने गुवाहाटी (असम) में जगह पक्की कर ली है। साथ ही पूजा रानी पुत्री डोरीलाल ने लंबी कूद में रजत पदक जीता।
विज्ञापन

खीरेश चौधरी पुत्री विजय सिंह निवासी सहरिगड़ी ने कांस्य पदक जीता। उमा तिवारी पुत्री दिनेश कुमार ने 800 मीटर में कांस्य पदक जीता। मेरठ के क्षेत्रीय क्त्रस्ीड़ा अधिकारी आले हैदर ने निमेष को मेडल पहनाया व सर्टिफिकेट दिया। जब आले हैदर की अलीगढ़ में तैनाती थी, तब निमेष ने दौड़ना शुरू किया था। उसे दौड़ने के टिप्स भी देते थे। यूपी एथलेटिक्स संघ के संयुक्त सचिव शमशाद निसार आजमी अलीगढ़ के धावकों के प्रदर्शन से काफी खुश हैं। पहले दिन अमित चौधरी ने 200 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता। निधि चौधरी ने महिला वर्ग में 1500 मीटर दौड़ में में रजत पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें