फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी संकट पर नगर निगम में भड़के पार्षद

Sun, 05 May 2019 01:55 AM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन
पानी की समस्या को लेकर अधिकारी का घेराव कर नोकझोंक करते पार्षद। - फोटो : Rupesh
विज्ञापन
शहर में चल रहे पेयजल संकट को लेकर शनिवार को नगर निगम पार्षदों का आक्रोश फूट पड़ा। उन्होंने नगर निगम के सेवा भवन पहुंच कर महाप्रबंधक जल सुचेंद्र कुमार का घेराव कर लिया और उनके कार्यालय में ताला जड़ दिया। इस दौरान उन्होंने नगर निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।
विज्ञापन


गुस्साए पार्षद नगर आयुक्त की गैर मौजूदगी में उनके कार्यालय में घुस गए वहीं जीएम जल के साथ उनकी जमकर नोकझोंक भी हुई। बाद में आक्रोशित पार्षद जवाहर भवन महापौर कार्यालय पहुंचे और महापौर की गैर मौजूदगी में नारेबाजी प्रदर्शन  किया। तय किया है कि सोमवार को नगर आयुक्त और महापौर के समक्ष जीएम जल की कार्यप्रणाली रखी जाएगी। 

नगर निगम कार्यकारिणी के पूर्व सभापति और पार्षद पुष्पेंद्र सिंह जादौन ने जीएम जल से कहा कि उनके वार्ड क्षेत्र में आज तक कोई सीवर लाइन नहीं डाली है। पानी की लाइन नहीं डली। नवादा और पान दरीबा इलाके में पाइप लाइन नहीं। मधुपुरा में नल खराब हैं। एक ट्यूबवेल भी नहीं लगा पाए। जबकि जगह भी बता दी गई है। किसी भी ठेकेदार ने इस बार हैंडपंप नहीं लगाए।
विज्ञापन


 पुष्पेंद्र जादौन ने कहा कि बड़े अधिकारियों के निर्देश भी नहीं सुन रहे हैं। ट्रैक्टरों में डीजल नहीं है जिससे पानी के टैंकर नहीं आ पा रहे हैं। हालत यहां तक हैं कि डेढ़ करोड़ रुपये की सुपर सकर मशीन खड़े-खड़े डीजल खा रही है। केवल कागजों पर चल रही है। दूसरी ओर सीवर लाइन चोक पड़ी हैं।

पार्षद सुरेंद्र पचौरी, संतोष रजानी, नरेंद्र वार्ष्णेय, नरेंद्र सैनी, पूरन दिवाकर, सूरज माहौर, दिनेश गुप्ता, अल्का गुप्ता, विजय तोमर, भूदेव मास्टर, पार्षद प्रतिनिधि मीनेश भारद्वाज, वैभव गौतम, गंगा सरन प्रधान, सुभाष शर्मा आदि आदि ने भी अपनी समस्याएं रखीं। बाद में सभी लोग जवाहर भवन महापौर कार्यालय पहुंचे लेकिन वहां कोई नहीं मिला। वहां पर भी कुछ देर नारेबाजी, प्रदर्शन करने के बाद तय किया कि अब सोमवार को नगर आयुक्त और महापौर को निगम की भ्रष्ट कार्यप्रणाली से अवगत कराया जाएगा। 

पानी संकट को लेकर कांग्रेस ने ज्ञापन दिया
जिला कांग्रेस कमेटी के जिला महासचिव असद फारुक के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने रमजान से पहले पानी संकट को लेकर सेवा भवन में नगर निगम अधिकारियों को ज्ञापन दिया। इस अवसर पर वीरी सिंह बंजारा, तारिक ख्वाजा, अनीता करोतिया, सभासद नफीस शाईन, प्रमोद शर्मा, मो. शारिक, बंटी करोतिया, बाबी दीपक भारद्वाज आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें