फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रमजान की आमद से पहले सज गए बाजार

Sun, 05 May 2019 01:55 AM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन
रमजान को लेकर ऊपरकोट बाजार में खरीदारी के लिए काफी भीड़ भाड़ नजर आ रही है। - फोटो : Dig Vishal
विज्ञापन
रमजान का महीना 6 या 7 मई से शुरू हो रहा है। बाजारों में इसको लेकर रौनक बढ़ गई है। खजूर, खान-पान की चीजें सहित अन्य सामग्री की खरीद-फरोख्त बढ़ गई है। ऊपरकोट, मेडिकल रोड, दोदपुर सहित मुस्लिम इलाकों के बाजार में सेवईं, खजूर की दुकानें सज गई हैं। रमजान में सऊदी अरब, ईरान व दुबई के खजूर रोजेदारों की सेहत का ख्याल रखेंगे। सऊदी अरब का 300 रुपये किलो के हिसाब से मिलने वाला खजूर बाजार में उपलब्ध है। ईरान, दुबई का खजूर भी बाजार में आ गया है। अजवा खजूर अन्य खजूर से महंगा है। 
विज्ञापन


तीन लाख रुपये के कम्बोडियन इत्र से महकेंगी रमजान की बरकतें
तीन लाख रुपये की कम्बोडियन इत्र से रमजान की बरकतें महकेंगी। आप सोच रहेंगे, ऐसा मुमकिन नहीं। मगर यही सच है। सिर्फ तीन एमएल इत्र भारी भरकम तीन लाख रुपये में है, जो बाजार में सबसे महंगा इत्र माना जा रहा है। वहीं, 500 तरह की खुशबू के इत्र से बरकत, रहमत व मगफिरत वाला रमजान महीना महकेगा।  

इस बार रोजेदारों के लिए खास अल्कोहल रहित डिओ भी अमीर निशां के शीशे वाले मार्केट में ‘द खुशबू वाला’ में है।  खुशबू के कद्रदान को अब खुशबू की खातिर इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा। अजमल्स के इत्र जो यूएई में खास पहचान बनाए हुए वह भी कद्रदानों को महकाने के लिए बाजार में है।  
विज्ञापन


दुबई, अरब, कम्बोडियन इत्र की खेप ‘द खुशबू वाला’ में है। पहली बार मुश्क, अंबर व ऊद इत्र बाजार में है, जिसकी कीमत 450 से 3 हजार रुपये तक की है। इस इत्र को महिला व पुरुष भी इस्तेमाल कर सकते हैं, जबकि इत्र महिला-पुरुष के अलग-अलग होते हैं। अलग-अलग खुशबू में साबुन भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें