फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समर्पण निधि अभियान पूरा, अब घर वापसी पर ध्यान : आलोक

विज्ञापन
टीकाराम मंदिर में पत्रकारो से वार्ता करते विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष आलो? - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़।
विज्ञापन

विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय कार्याध्यक्ष आलोक ने कहा कि कोविड-19 संक्रमण अब धीरे धीरे खत्म हो रहा है। इसलिए विहिप घर वापसी सहित दूसरे अभियानों पर जोर देगी। उन्होंने बताया कि राम जन्मभूमि तीर्थ न्यास क्षेत्र में मंदिर निर्माण के लिए पांच लाख गांवों, 12 करोड़ परिवारों व 60 करोड़ लोगों द्वारा 3000 करोड़ रुपये की समर्पण राशि का योगदान किया गया है। विहिप समस्त राम भक्तों, दानदाताओं का धन्यवाद अदा करता है।
सेंटर प्वाइंट स्थित श्री टीकाराम मंदिर के गीता भवन में शनिवार को प्रेसवार्ता में आलोक ने बताया कि विश्व हिंदू परिषद इस कार्यक्रम के संपन्न होने के उपरांत अब सामाजिक समरसता, संस्कृत भाषा के प्रचार, एकल विद्यालय, घर वापसी अभियान आदि कार्यक्रमों में पुन: पूरी शक्ति से जुट जाएगी। कोविड की समाप्ति के साथ साथ विश्व हिंदू परिषद के सभी अभियानों ने गति पकड़नी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

भारतीय संस्कृति के अनुसार, गो महत्व को पुन: स्थापित किया जाएगा। अधिक से अधिक गोशाला खोली जाएंगी। गोबर-गोमूत्र व दूध के लाभ जन-जन को बताए जाएंगे। संसार में जहां कहीं भी हिंदू रह रहा है, उसे विश्वास होना चाहिए कि विहिप उनके हितों की चिंता करता है।
विज्ञापन

देवी मंदिर डासना, गाजियाबाद के संदर्भ में उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि हिंदू धर्म में घर वापसी के बाद कोई व्यक्ति मंदिर में दर्शनार्थ आना चाहता है तो उसका स्वागत है। इस वार्ता में विश्व हिंदू परिषद के संगठन मंत्री नरेश, महानगर अध्यक्ष आलोक याज्ञनिक व प्रांत सह समरसता प्रमुख जगवीर प्रसाद मिश्र उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें