उत्तर प्रदेश सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में नगर निगम के एक करोड़ 56 लाख 30 हजार रुपये से कराए जाने वाले कार्यों का शिलान्यास हुआ। साथ ही आठ करोड़ 80 लाख 95 हजार रुपये के निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया गया। महापौर ने बताया कि कुल 16 सड़क, नाली समेत अन्य विकास कार्यों का लोकार्पण किया गया है।
जवाहर भवन में आयोजित कार्यक्रम में महापौर मो. फुरकान, विधायक शहर संजीव राजा, विधायक कोल अनिल पाराशर, पूर्व मेयर शकुंतला भारती, विवेक सारस्वत, मधुलिका राघव, राजीव शर्मा, कुलदीप पांडे, दिनेश गुप्ता, वीरेंद्र सिंह, अलका गुप्ता, मुकेश शर्मा, पुष्पेंद्र जादौन, नरेंद्र वार्ष्णेय सहित कई पार्षदों की उपस्थिति में कार्यक्रम हुआ। इस मौके पर अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट विनीत सिंह, सहायक नगर आयुक्त राज बहादुर सिंह, मुख्य अभियंता कुलभूषण वार्ष्णेय, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी विनय कुमार राय आदि मौजूद थे।
इन कामों का हुआ शिलान्यास
- वार्ड 67 में शाहजमाल मुख्य मार्ग तेलीपाड़ा रोड पर रोरावर मरघट तिराहे से गोंडा रोड पर सीसी रोड व साइड पटरी वाल निर्माण
- वार्ड 69 में चंदन शहीद रोड पर जामा मस्जिद से चंदन शहीद चौराहे तक बीएम एसडीबीसी का काम
- आगरा रोड स्थित सेनानी गैस गोदाम वाली सड़क से किंशिप्रस स्कूल के सामने दिनेश वार्ष्णेय से शैलेश राजपूत एवं लिंक गलियों में सड़क व नाली निर्माण
- वार्ड 32 में एडीए शांति निकेतन कालोनी में जावेद एवं रईस के मकान के पास स्थित पार्क का सौंदर्यीकरण
- ज्वालापुरी रोड डीएवी इंटर कालेज के पास आधुनिक सार्वजनिक शौचालय का निर्माण
- वार्ड 24 अवंतिका फेज 1 कालोनी में राजीव अग्रवाल के मकान से शीला गौतम एवं एमआईजी चार से एमआईजी 21 तक सड़क निर्माण