शराब कांड में हुई कार्रवाई को लेकर सुधीर चौधरी के बेटे मनीष कुमार की शिकायत पर मानवाधिकार आयोग की टीम डीआईजी की अगुवाई में यहां पहुंच रही है। जिसमें राजनीतिक साजिश के तहत पिता और चाचा अनिल चौधरी पर कार्रवाई का आरोप है।
बहुचर्चित जहरीली शराब कांड में घोषित माफिया व मुख्य आरोपियों में शामिल भाइयों अनिल-सुधीर चौधरी से जुड़े मुकदमों की जांच के लिए एनएचआरसी टीम सोमवार को यहां पहुंचेगी। टीम दोपहर 11 बजे तक यहां पहुंचेगी और 24 मार्च तक यहां रहेगी।
विज्ञापन
शराब कांड में हुई कार्रवाई को लेकर सुधीर चौधरी के बेटे मनीष कुमार की शिकायत पर मानवाधिकार आयोग की टीम डीआईजी की अगुवाई में यहां पहुंच रही है। जिसमें राजनीतिक साजिश के तहत पिता और चाचा अनिल चौधरी पर कार्रवाई का आरोप है। पहले दिन यह टीम ब्योरा देखेगी।
इसके बाद घटनास्थलों पर जाएगी और फिर उस समय के अधिकारियों से बात करेगी। 28 मई 2021 से शुरू हुई इस कांड में 104 लोगों की मौत हुई, जिसमें 37 मुकदमे मौत व शराब बरामदगी में दर्ज हुए और 88 गिरफ्तारी हुईं। इनमें 95 मौत विसरा रिपोर्ट में शराब से कन्फर्म हुई हैं।