फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंडा में नया थाना प्रभारी तैनात, सामंजस्य बैठाने का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले सप्ताह एसओ-विधायक मारपीट प्रकरण के बाद निलंबित किए गए एसओ गोंडा के पद पर नई तैनाती कर दी गई है। यहां हरदुआगंज के एसओ संदीप कुमार को नया एसओ बनाकर भेजा गया है। सबसे खास बात है कि जाटलैंड के नाम से विख्यात जाट बाहुल्य इस इलाके में सामंजस्य बनाने के मकसद से जाट समाज के ही एसओ की तैनाती की गई है। इसके अलावा आधा दर्जन अन्य थानों के प्रभारी भी बदले गए हैं।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार जो बदलाव किए गए हैं, उनमें संदीप को हरदुआगंज से गोंडा में नया एसओ बनाया गया है। इसके अलावा चंडौस इंस्पेक्टर समय सिंह के अस्वस्थ होने के कारण उन्हें मानवाधिकार सेल का प्रभारी नियुक्त किया है। वहीं मानवाधिकार सेल के प्रभारी मनोज कुमार को चंडौस में नया इंस्पेक्टर बनाया है। इसके अलावा इंस्पेक्टर देहली गेट धीरेंद्र मोहन शर्मा को इंस्पेक्टर अतरौली, अतरौली में तैनात धर्मेंद्र सिंह को इंस्पेक्टर टप्पल, टप्पल में तैनात आशीष कुमार सिंह को देहली गेट का नया इंस्पेक्टर बनाया गया है, जबकि एसएसआई अतरौली रीतेश सिंह को नया एसओ हरदुआगंज बनाया गया है।
सुदेश गुप्ता को सीओ प्रथम का जिम्मा
मुरादाबाद से स्थानांतरित होकर आए डिप्टी एसपी सुदेश कुमार गुप्ता को यहां नया सीओ प्रथम बनाया गया है। बता दें कि अब तक यहां एएसपी शुभम पटेल तैनात थे। उन्हें पिछले सप्ताह एसपी देहात बना दिया गया था। सोमवार को सीओ सुदेश कुमार ने चार्ज ग्रहण कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें