गांव नगला इंदा में नवविवाहिता बबली को दहेज के लिए ससुराल वालों ने बुरी तरह से पीटकर घायल कर दिया। खबर पाकर उसके मायके वाले पहुंचे तो उन्हें भी दौड़ाकर पीटकर पीटा। गांव से भागकर उन्होंने अपनी जान बचाई। नवविवाहिता के पिता ने बेटी के ससुराल वालों के विरुद्ध थाने में तहरीर दी है।
जिला एटा के थाना मिरहची के गांव फालर निवासी रामपाल सिंह के अनुसार दो माह पहले उन्होंने अपनी बेटी बबली की शादी गांव नगला इंदा निवासी लवकुश पुत्र श्यौदान सिंह के साथ की थी। शादी के एक माह बाद ही दहेज में सोने की जंजीर और अंगूठी सहित बीस लाख रुपये की करते हुए ससुराल वाले बबली को प्रताड़ित करने लगे। रविवार को ससुराल वालों ने मुंह में कपड़ा ठूसकर और मिर्च डालकर बुरी तरह से पीटते हुए बबली को घायल कर दिया।
खबर पाकर वह अपनी पत्नी पत्नी व बेटों के साथ बेटी की ससुराल पहुंचे तो बेटी के पति, सास-ससुर आदि ने घर में घुसते ही पकड़ लिया पीटा। इसके बाद वह जान बचाकर भागे तो दौड़ाकर पिटाई की। रामपाल सिंह की ओर से बाबली के ससुराल वालों के विरुद्ध तहरीर दी गई है।