फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैर सपाटा, मस्ती धमाल से मनाया नया साल

विज्ञापन
न्यू ईयर कार्यक्रम में डांस करती महिलाएं। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
बुधवार पहली जनवरी 2020 की सुबह सामान्य ठंडक वाले दिन के साथ हुई। हालांकि न्यूनतम तापमान लगभग 12 तक रहने और शीतलहर की वजह से गलन होने के कारण लोगों को कुछ परेशानी हुई, लेकिन धूप ने सबका साथ दिया। नये साल पर सुबह से ही मंदिरों में पूजा अर्चना के कार्यक्रम शुरू हो गए। लोगों ने अपने-अपने ईष्ट को फूल माला और भोग अर्पित किया। श्रीटीकाराम मंदिर, श्रीवार्ष्णेय, हनुमान मंदिर महावीरगंज, श्री अचलेश्वर मंदिर और श्री खेरेश्वर मंदिर में हजारों लोगों ने दर्शन किए। भजन आरती और प्रसाद वितरण किया। शहर में कुछ स्थानों पर भंडारा भी हुआ। अग्रसेन सेवा सदन में भागवत कथा शुरू हुई। जहां पहले से भागवत चल रही थी, उस सादानी भवन में छप्पन भोग लगा। पला साहिबाबाद में कलश यात्रा निकली। मंदिरों में जहां लोग दर्शन के लिए पहुंचे, वहीं गुरुद्वारे, गिरिजाघर, बाबा बरक्षी बहादुर दरगाह पर अन्य समाज के अकीकतमंद पहुंचे। पूजा, आराधना, इबादत के साथ मत्था टेककर पहले दिन का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

इन धार्मिक आयोजनों के साथ मोबाइल पर सोशल मीडिया के माध्यम से नये साल की मुबारकबाद के मैसेज भी तेजी से घूम रहे थे। दोपहर बाद से पार्क, सिनेमा घर, होटल रेस्टोरेंट, सार्वजनिक स्थल, बाजारों में भीड़ होने लगी। मस्ती-धमाल करते हुए लोगों ने परिजनों के साथ आनंद उठाया। फिल्मों के दोपहर और शाम के शो ऑनलाइन बुक हो गए थे। अधिकतर सिनेमाघरों में शाम के छह बजे के बाद के शो पहले से ही 60 प्रतिशत ऑनलाइन बुक हो गए। वहीं अलग-अलग कॉलोनियों के पार्कों में भी झूलों पर छोटे बच्चों ने जमकर धमाल किया। कई स्थानों पर रंगारंग कार्यक्रम भी हुए। युवाओं ने एक दूसरे को ग्रीटिंग कार्ड, बैंड, गुलाब, गुलदस्ता, डायरी, पेन, चाकलेट आदि उपहार भेंट किये। युवाओं ने जश्न के चक्कर में दो पहिया पर तीन से लेकर चार सवारी बनकर सफर किया। कुछ युवाओं ने तो बाइकों को लहराकर शोरगुल करते हुए हंगामा काटा। हालांकि कई युवा पुलिस ने इसी चक्कर में धरे भी। जिन्हें हिदायत देकर छोड़ा गया। 31 दिसंबर मंगलवार देर रात से शुरू हुआ जश्न बुधवार देर रात तक जारी रहा।
15 रुपये वाला गुलाब 30 से 50 रुपये में बिका
दिल्ली और बंगलुरु से आने वाली गुलाब की वैरायटी की खासी डिमांड के चलते बुधवार को गुलाब के रेट आसमान छूने लगे। 10 से 15 रुपये में बिकने वाला गुलाब 30 से 50 रुपये में बिका। इतना ही नहीं फूलों का गुलदस्ता 300 रुपये से लेकर 1000 रुपये तक बेचा गया।
विज्ञापन

रेस्टोरेंटों में रही भीड़
नये साल पर युवाओं के साथ-साथ परिवारीजन रेस्टोरेंट पहुंचे। यहां लजीज व्यंजनों और पकवानों का जायका लेकर नये साल का लुत्फ उठाया। शहर के अधिकांश रेस्टोरेंटों में दिनभर भीड़ रही।
पुलिस प्रशासन रहा मुस्तैद
नववर्ष पर अप्रिय घटना से निपटने के लिए पुलिस प्रशासन ने भी खासी तैयारियां कर रखी थीं। पुलिस अधिकारियों और पुलिस कर्मियों ने होटल, रेस्टोरेंट, पार्क और माल में जायजा लिया। एक दो उपद्रवियों और देर शाम सड़क किनारे खड़े होकर जाम छलकाने वाले लोगों को दौड़ाया भी।
सोशल मीडिया और हुआ तेज
मंगलवार की रात से शुरू हुए संदेशों का आदान प्रदान बुधवार सुबह से और तेज हो गया। लोगों ने विभिन्न सोशल साइट्स पर अपनी सेल्फी, नववर्ष की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

हबीब गार्डन में लॉक हार्डवेयर सोसाइटी द्वारा आयोजित न्यू ईयर कार्यक्रम में डांस करती कलाकार ।- फोटो : CITY OFFICE

नकवी पार्क में नए साल में मस्ती करती युवतियां।- फोटो : CITY OFFICE

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें