फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़-पलवल के बीच यमुना पर पुल को मंजूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कठपुला को फोर लेन ओवरब्रिज में बदलने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। मंडलायुक्त जीएस प्रियदर्शी के आदेश पर राज्य सेतु निगम ने इस संबंध में रेलवे से बजट और अन्य प्रक्त्रिस्या शुरू करने को कहा है। इस पर रेल प्रशासन ने भी जल्द से जल्द काम शुरू कराने के संकेत दे दिए हैं। वहीं, बृज की 84 कोस परिक्रमा में आने और अलीगढ़-पलवल फोरलेन हाईवे को पूरा करने के लिए यमुना नदी पर एक नया पुल बनाने का शासनादेश जारी हो गया है। फोरलेन पुल लगभग 110 करोड़ रुपये से बनेगा। जिसकी वित्तीय एवं प्रशासनिक मंजूरी मिल गई है।
विज्ञापन

राज्य सेतु निगम के उप परियोजना प्रबंधक वीरेंद्र सिंह ने असिस्टेंट डिवीजनल इंजीनियर उत्तर मध्य रेलवे को पत्र लिख कर कठपुला में रेलवे ट्रैक के ऊपर के हिस्से को फोरलेन में बदलने पर आने वाली लागत बताने को कहा है। जिससे पूरे ओवरब्रिज की लागत एक साथ शासन को बता कर इस योजना का बजट मंजूर कराया जा सके। इस संबंध में मंडलायुक्त जीएस प्रियदर्शी ने राज्य सेतु निगम से प्रस्ताव बना प्रस्तुत करने और शासन से मंजूर कराने की कार्यवाही शुरू करने को कहा था। जिसका अब सार्थक परिणाम सामने आ रहा है। अलीगढ़ को स्मार्ट सिटी के रूप में बदलने में कठपुला का फोरलेन ओवरब्रिज में बदलना बेहद जरूरी है, ताकि इस पुल पर लगने वाला जाम खत्म हो सके। वैसे भी ये पुल अब की आबादी के अनुसार चौड़ाई में बहुत छोटा है।
इधर, अलीगढ़ पलवल फोरलेन हाईवे लगभग पूरा होने वाला है। इसलिए यमुना पर नये पुल का निर्माण करने की अनुमति मिल गई है। अलीगढ़ के मालव गांव से पलवल (हरियाणा) के गांव हसनपुर की ओर एक नये यमुना पुल को बनाने के लिए शासनादेश जारी हो गया है। इस पुल को बनाने की प्रशासनिक एवं वित्तीय दोनों प्रकार की स्वीकृति मिल चुकी है। जिसके अनुसार लगभग 110.22 करोड़ रुपये से इसका निर्माण किया जाएगा। इस संबंध में राज्य सेतु निगम के उप परियोजना प्रबंधक वीरेंद्र सिंह ने मंडलायुक्त, जिलाधिकारी, पीडब्ल्यूडी एक्सईएन, राज्य सेतु निगम के परियोजना प्रबंधक को पत्र लिख कर जानकारी दी है। गौर हो कि ये पुल बृज की 84 कोस की परिक्रमा का हिस्सा भी है, इसलिए राज्य सरकार इसको जल्द से जल्द नया बनाने चाहती है।
विज्ञापन

राज्य सेतु निगम इन दोनों पुलों का निर्माण कराएगा। यमुना पुल की मंजूरी मिल चुकी है। कठपुला को चार लेन में बदलने की मंजूरी भी शासन से दिलाने का पूरा प्रयास हो रहा है। स्मार्ट सिटी में बदल रहे कठपुला पर फोरलेन रोड होना एक बड़ी उपलब्धि होगी। वर्ष 2021 में काम पूरा होने की उम्मीद है।
-जीएस प्रियदर्शी, मंडलायुक्त अलीगढ़।
राज्य सेतु निगम की ओर से कठपुला को चार लेन में बदलने का भेजा गया पत्र मिल गया है। अब कठपुला को चार लेन तक चौड़ा करने के लिए रेलवे अपना एस्टीमेट बना कर देगा। टेंडर प्रक्त्रिस्या होगी और इसके बाद काम शुरू होगा। रेलवे अपने हिस्से का निर्माण कार्य जल्द शुरू करा देगा।
-रेहान शाहिद, एईएन अलीगढ़ सेक्शन।
फोरेलेन में बदला अलीगढ़ पलवल हाईवे लगभग पूरा होने वाला है। यमुना पर नया फोरलेन पुल बनाने की मंजूरी मिल गई है। इसका काम राज्य सेतु निगम की ओर से किया जाएगा।
विज्ञापन

-रितुराज, नोडल अधिकारी पीडब्ल्यूडी अलीगढ़ पलवल हाईवे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें