फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए ट्रैफिक मैनेजमेंट से इस बार कम हुआ जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
धनतेरस पर शहर के बाजारों में खूब भीड़ उमड़ी। इस दौरान कई जगह जाम के हालात बने, लेकिन नए ट्रैफिक मैनेजमेंट से काफी सहूलियत मिली। शहर के सारसौल, क्वार्सी, सासनीगेट, एटा चुंगी चौराहे सबसे व्यस्त रहे। ऐसे में लालबत्ती के लिए यातायात की भीड़ को कंट्रोल करने में यातायात पुलिस व होमगार्डों ने भी सहयोग किया।
विज्ञापन

शहर के पुराने बाजार, रेलवे रोड में सुबह से ही त्योहारी खरीदारी के लिए भीड़ उमड़ी। इसके अलावा देहात क्षेत्र से लोग त्योहारी खरीदारी करने पहुंचे। अक्सर दिवाली के मौके पर यातायात संभालने के लिए यातायात पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ती थी, लेकिन इस बार दिवाली पर शहरवासियों को ट्रैफिक लाइट के एडवांस सिस्टम ने काफी राहत दी। हालांकि दिन में लाल और हरी बत्ती के समय में परिवर्तन रहा, लेकिन ट्रैफिक को कंट्रोल करने में काफी सहूलियत रही।
इसके अलावा नियमों को तोड़ने वाले वाहन चालकों की मॉनीटरिंग की गई। इन पर डिजीटली प्रक्रिया के तहत जुर्माना लगाया गया है। लोगों को बाजारों तक पहुंचने व वापस लौटने में भले ही समय लगा हो पर आवागमन सुचारु रहा, लेकिन यह भी सही है कि वर्षों से कई घंटों के लिए लगने वाले जाम से लोगों को छुट्टी मिल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें