फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: जेएन मेडिकल कॉलेज में सुरक्षा का नया कवच, प्राचार्य कक्ष से होगी निगरानी

विज्ञापन
जेएन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य कक्ष में लगी टीवी स्क्रीन। अमर उजाला - फोटो : samvad
विज्ञापन
जेएन मेडिकल कॉलेज में सुरक्षा का नया कवच तैयार किया गया है। अब प्राचार्य कक्ष से ही क्लासरूम और अस्पताल की गतिविधियों की निगरानी की जा सकेगी। इसके लिए प्राचार्य कक्ष में बड़ी स्क्रीन वाला टीवी लगाया गया है, जिसे अस्पताल परिसर में स्थापित सीसीटीवी कैमरों से जोड़ा गया है।
विज्ञापन



फिलहाल 24 कैमरे निगरानी टीवी स्क्रीन से जोड़े गए हैं। इससे अस्पताल के संवेदनशील क्षेत्रों पर लगातार नजर रखी जा सकेगी और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई संभव होगी।


सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए इमरजेंसी और ट्रॉमा सेंटर पर 15 पूर्व सैनिकों की तैनाती भी की जा रही है। इससे पहले भी पूर्व सैनिक सुरक्षा व्यवस्था में तैनात थे, लेकिन जूनियर डॉक्टरों के विरोध के बाद उन्हें हटा दिया गया था। डॉक्टरों का तर्क था कि पूर्व सैनिक उनकी सुरक्षा करने के बजाय मरीजों और तीमारदारों के पक्ष में खड़े नजर आते थे।
विज्ञापन



अब प्रशासन ने पिछली घटनाओं से सबक लेते हुए निगरानी और सुरक्षा दोनों को मजबूत करने की रणनीति अपनाई है। इस संबंध में मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रो. अंजुम परवेज ने बताया कि जल्द ही पूर्व सैनिकों की तैनाती की जाएगी। वह इमरजेंसी और ट्रॉमा सेंटर में मरीजों के साथ आने वाले कई तीमारदारों को रोकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें