फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: जेब होगी ढीली, अनापत्ति प्रमाण पत्र लेने के लिए उद्योगों को खर्च करना होगा ज्यादा पैसा

Sun, 04 May 2025 02:08 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

प्रदूषण नियंत्रण विभाग ने अनापत्ति प्रमाण पत्र के नवीनीकरण शुल्क में बड़ा बदलाव किया है, जिससे उद्योगों पर अतिरिक्त वित्तीय भार पड़ने वाला है।
विज्ञापन
अलीगढ़ का यूपी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड कार्यालय - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ जिले के लगभग 5 हजार उद्योगों को अब प्रदूषण नियंत्रण विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए अपनी जेबें और ढीली करनी पड़ेंगी। विभाग ने अनापत्ति प्रमाण पत्र के नवीनीकरण शुल्क में बड़ा बदलाव किया है, जिससे उद्योगों पर अतिरिक्त वित्तीय भार पड़ने वाला है।

विज्ञापन


अभी तक उद्योगों को अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए एक बार आरंभिक शुल्क देना होता था, और उसके बाद प्रत्येक वर्ष नवीनीकरण के लिए उस शुल्क का आधा ही भुगतान करना पड़ता था। लेकिन अब, नए नियम के अनुसार, उद्योगों को प्रत्येक वर्ष नवीनीकरण के समय आरंभिक शुल्क के बराबर ही शुल्क देना होगा। इस बदलाव से जिले के हजारों छोटे-बड़े उद्योगों पर सीधा असर पड़ेगा।

यह निर्णय प्रदूषण नियंत्रण प्रयासों को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से लिया गया है। इससे उद्योगों को पर्यावरण नियमों का पालन करने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा। - राजेंद्र प्रसाद, क्षेत्रीय अधिकारी, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड

विज्ञापन

रंगों के आधार पर उद्योगों का वर्गीकरण

विभाग ने पहली बार उद्योगों को उनके प्रदूषण उत्सर्जन के स्तर के आधार पर तीन अलग-अलग रंगों में विभाजित किया है। यह वर्गीकरण लाल, नारंगी और हरे रंग पर आधारित है। लाल रंग के उद्योग वे हैं जो सबसे अधिक प्रदूषण फैलाते हैं, नारंगी रंग के उद्योग उनसे कम प्रदूषण उत्सर्जित करते हैं, जबकि हरे रंग के उद्योगों का प्रदूषण स्तर सबसे कम है। यह नया वर्गीकरण शुल्क निर्धारण और निगरानी प्रक्रिया में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

लाल रंग वाले (उच्च प्रदूषण वाले उद्योग) ( शुल्क रुपये में)
आकार- पुराना शुल्क- नया शुल्क
सूक्ष्म- 7500- 12500
लघु- 25000- 37500
मध्यम-50000- 75000
बड़े- 100000- 150000
नारंगी रंग (मध्यम प्रदूषण)
सूक्ष्म- 3000- 5000
लघु- 10000- 15000
मध्यम- 20000 - 30000
बड़े- 40000- 60000
ग्रीन (कम प्रदूषण)
सूक्ष्म- 2000- 3000
लघु- 5000 - 7500
मध्यम- 10000-15000
बड़े - 20000 - 30000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें