फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ADA: विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार, 40 नए फर्म ने कराए पंजीकरण, विभाग को मिलेगा फायदा

Mon, 20 Jan 2025 11:12 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

एडीए में करीब 110 से 120 फर्म पंजीकृत हैं। विभिन्न श्रेणियों में पंजीकृत इन फर्म में से कुछ चुनिंदा फर्मों के पास प्राधिकरण के कार्य है। इनके नाम कई कार्य होने से बहुत से जरूरी कार्य फंसे रहते हैं। ऐसे में प्राधिकरण ने नए फर्मों के पंजीकरण का कार्य पिछले माह शुरू किया था।
विज्ञापन
अलीगढ़ विकास प्राधिकरण - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ विकास प्राधिकरण में 40 नए फर्म ने पंजीकरण कराए हैं। इससे अब शहर में हो रहे विकास कार्यों को रफ्तार मिलेगी। ढाई साल से कछुआ गति से निर्माण कार्य चल रहा था। अवस्थापना निधि से निकलने वाले निविदा में अब ठेकेदार बढ़चढ़ कर प्रतिभाग करेंगे।

विज्ञापन


अलीगढ़ विकास प्राधिकरण में करीब 110 से 120 फर्म पंजीकृत हैं। विभिन्न श्रेणियों में पंजीकृत इन फर्म में से कुछ चुनिंदा फर्मों के पास प्राधिकरण के कार्य है। इनके नाम कई कार्य होने से बहुत से जरूरी कार्य फंसे रहते हैं। ऐसे में प्राधिकरण ने नए फर्मों के पंजीकरण का कार्य पिछले माह शुरू किया था। अब निविदा में ज्यादा से ज्यादा फर्म सहभागिता निभाएंगे। इससे प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी।

प्राधिकरण में कार्य करने के लिए 40 फर्म का पंजीकरण हुआ है। अब निर्माण कार्य के लिए ज्यादा से ज्यादा फर्म भाग लेंगे। इससे एडीए को फायदा होने के साथ ही निर्माण कार्य को भी गति मिलेगी। - अपूर्वा दूबे, वीसी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें