अलीगढ़ जिले के नवागत जिलाधिकारी संजीव रंजन 18 जनवरी को जिले की कमान संभाल सकते हैं। वह प्रतापगढ़ से अलीगढ़ स्थानांतरित होकर आ रहे हैं।
विज्ञापन
सन 2013 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी संजीव रंजन यहां से पहले कई अहम पदों पर रहे हैं। वह वर्तमान में प्रतापगढ़ के जिलाधिकारी हैं। इससे पहले संजीव रंजन कुशीनगर में संयुक्त मजिस्ट्रेट रहे हैं। इसके अलावा वह सिद्धार्थ नगर के जिलाधिकारी भी रहे हैं। सहारनपुर में मुख्य विकास अधिकारी रहे हैं। वह यहां पर निवर्तमान जिलाधिकारी विशाख जी का स्थान लेंगे। विशाख जी का स्थानांतरण लखनऊ के जिलाधिकारी पद पर हुआ है।
नवागत जिलाधिकारी के समक्ष यमुना प्राधिकरण के अधिसूचित क्षेत्र में हो रहे जमीनों पर अवैध कब्जे, स्मार्ट सिटी के कार्यों के दौरान शहर में हो रही अव्यवस्था, शहर में वार्षिक आयोजन राजकीय कृषि एवं औद्योगिक प्रदर्शनी का आयोजन चुनौती के रूप में होगा।