फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ नगर निगम: डेयरी संचालकों पर 66 हजार रुपये का जुर्माना, 48 घंटे में यह करने की दी चेतावनी

Fri, 17 Jan 2025 10:40 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

एक संचालक ने जुर्माना देने से मना कर दिया। इसके बाद टीम डेयरी से दो भैंसों को उठा कर गोशाला ले जाने लगी। जिसके बाद डेयरी संचालक ने जुर्माना अदा किया।
विज्ञापन
डेयरी संचालक पर जुर्माना - फोटो : नगर निगम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अवैध डेयरी संचालकों पर नगर निगम ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। 17 जनवरी को नगर निगम की टीम ने नाले-नालियों में गोबर और गंदगी बहाने पर 66 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। 48 घंटे में नालियों की सफाई करने की चेतावनी दी गई है। न करने पर कार्रवाई होगी।

विज्ञापन

 
नगर निगम के पशु चिकित्सा एवं कल्याण अधिकारी डॉ. राजेश वर्मा और नगर निगम प्रवर्तन दल की टीम ने 17 जनवरी को साकेत विहार, सराय हर नारायण और पंच नगरी में डेयरी संचालकों पर कार्रवाई की। यहां नालियों में गोबर और गंदगी मिली। जिससे जल निकासी न के बराबर हो रही थी। ऐसे में आसपास के सात डेयरी संचालकों को नोटिस जारी कर 66 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। 

एक संचालक ने जुर्माना देने से मना कर दिया। इसके बाद टीम डेयरी से दो भैंसों को उठा कर गोशाला ले जाने लगी। जिसके बाद डेयरी संचालक ने जुर्माना अदा किया। पशु कल्याण अधिकारी ने बताया कि गोबर साफ करने के लिए दो दिन का समय दिया गया है। डेयरी संचालक अगर ऐसा नहीं करते हैं, तो सोमवार को फिर कार्रवाई होगी। 

शहर की छवि खराब करने वालों के विरुद्ध नगर निगम सख्त कार्रवाई करेगा। डेयरी संचालक लगातार चेतावनी के बावजूद सफाई व्यवस्था को बाधित कर रहे हैं। उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। हर दिन जुर्माना लगाया जाएगा।-विनोद कुमार, नगर आयुक्त।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें