शताब्दी एक्सप्रेस को डाउन रूट पर अलीगढ़ में ठहराव दिलाने के लिए अमर उजाला ने वर्ष 2012, 2013 और 2014 में अभियान चलाया था। अब लगभग दस वर्ष बाद यह मांग पूरी हुई है। तत्कालीन सांसद राजकुमारी ने इसके लिए प्रयास भी किया था, लेकिन उस वक्त इस प्रस्ताव को मंजूर नहीं किया गया था।
खास बातें
- अभी तक कानपुर से आते वक्त सुबह रुकती थी यह ट्रेन
- नई दिल्ली से चल कर शाम 5:25 बजे अलीगढ़ पहुंचेगी ट्रेन
- अलीगढ़ से चल कर रात लगभग 8:50 बजे पहुंचेगी कानपुर
- रेलवे बोर्ड से ट्रेन के ठहराव की तारीख जल्द होगी जारी